Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक भास्कर को इन तीन शहरों में रिपोर्टर की आवश्यकता!

दैनिक भास्कर समूह ने रिपोर्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान के अनुसार यह नियुक्तियां तीन शहरों में की जानी हैं। इनमें अंबाला, फतेहाबाद और चंडीगढ़ का नाम शामिल है।

जारी भर्ती सूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास खबरों की बेहतर समझ, प्रभावशाली स्टोरी पहचानने की क्षमता, उत्कृष्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग कौशल होना चाहिए। इसके अलावा मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) और वीडियो शूटिंग का अनुभव तथा तय समयसीमा में काम करने की क्षमता भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास रिपोर्टिंग में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। साथ ही पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में स्नातक डिग्री और रिपोर्टिंग असाइनमेंट के लिए यात्रा करने की इच्छा भी जरूरी है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन