Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मिंट के साथ कंटेंट शेयरिंग समझौता समाप्त किया

WSJ-Livemint

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने एचटी मीडिया के बिज़नेस दैनिक ‘मिंट’ के साथ अपने कंटेंट और रेवेन्यू समझौते को समाप्त कर दिया है। इसके बाद से वॉल स्ट्रीट जर्नल का कंटेंट केवल उसकी वेब साइट के लिए ही होगा।

WSJ-Livemint

WSJ-Livemint

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने एचटी मीडिया के बिज़नेस दैनिक ‘मिंट’ के साथ अपने कंटेंट और रेवेन्यू समझौते को समाप्त कर दिया है। इसके बाद से वॉल स्ट्रीट जर्नल का कंटेंट केवल उसकी वेब साइट के लिए ही होगा।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अगस्त 2006 में एचटी मीडिया के साथ समझौता किया था जिसके अनुसार एचटी मीडिया के तब लॉन्च होने वाले बिज़नेस समाचार पत्र मिंट को वॉल स्ट्रीट जर्नल के ब्रांडेड कंटेंट को उसके पन्नों और वेब साइट पर प्रकाशित करने का एकान्तिक अधिकार मिल गया था। इसमें द वॉल स्ट्रीट जर्नल के प्रिंट और ऑन लाइन संस्करण के बिज़नेस समाचार, मार्केटवॉच और डो जोन्स के वौश्विक समाचार शामिल भी शामिल थे।

मिंट अधिकारिक रूप से फरवरी 2007 में लॉन्च किया गया था। इसके पहले संपादक राजू नारीसेत्ती थे जो कि द वॉल स्ट्रीट जर्नल के उप प्रबंध संपादक रह चुके थे। दूसरी तरफ द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपने भारतीय संस्करण की शुरुआत फरवरी 2009 में की और इसके बाद विशिष्ट रूप से भारत से संबंधित एक ब्लॉग ‘इंडिया रियल टाइम’ भी शुरू किया। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सितंबर 2010 में एक हिन्दी ब्लॉग ‘इंडिया रियल टाइम हिंदी’ भी लॉन्च किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन