Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

डीआईजी वैभव कृष्ण ने ग़ाज़ीपुर में पंचरवाले से कराया पुलिस ऑफिस का शिलान्यास और भूमिपूजन! देखें फोटो व वीडियो

Group of men, including police officers, standing around a ritual fire and offerings at a decorative ceremony outdoors with orange decorations and garlands.
Unveiling ceremony at a decorated public project with balloons and marigold garlands; a boy and officials stand before a plaque.
Yellow public notice plaque with black Hindi text, bordered in black, flanked by orange marigold garlands on the left and an orange curtain on the right.
Ceremonial Bhoomi Poojan display with orange banner, marigold garlands, red balloons, and ritual items on yellow cloth.

गाजीपुर में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को एक नई पहल हुई। विशेश्वरगंज थाने के सामने पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के प्रस्तावित नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ इरज़ राजा, एसपी सिटी राकेश मिश्रा तूफ़ान समेत पुलिस विभाग के बहुत से अधिकारी मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया और प्रस्तावित भवन के निर्माण की शुरुआत की गई।

हालांकि इस कार्यक्रम में एक बात खास तौर पर चर्चा का विषय रही। डीआईजी वैभव कृष्ण ने किसी बड़े अधिकारी या जनप्रतिनिधि से शिलापट्ट की डोरी खिंचवाने के बजाय स्थानीय दुकानदार से डोरी खिंचवाकर शिलान्यास कराया। बताया गया कि संबंधित दुकानदार पंचर बनाने का काम करता है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नए भवन बनने से पुलिस अधीक्षक (नगर) और यातायात पुलिस के कार्यालयों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे आम लोगों की जनसुनवाई, पुलिस व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को भी अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

डीआईजी द्वारा स्थानीय दुकानदार से शिलान्यास कराए जाने को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा रही। इसे आम नागरिक की भागीदारी के रूप में भी देखा गया।

देखें संबंधित वीडियो-

https://www.facebook.com/share/r/19TM659vnd/?mibextid=wwXIfr

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन