श्याम सिंह रावत-
डॉ. सुभाष चंद्रा का अंबानी के नाम संदेश
जी न्यूज नेटवर्क तथा एस्सेल ग्रुप के सर्वेसर्वा डॉ. सुभाष चंद्रा और मुकेश अंबानी के बीच गुपचुप चल रहा आपसी द्वंद्व अब चौराहे पर आ गया है।
सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी के नेटवर्क 18 सीएनबीसी पर अपनी छवि ख़राब करने का आरोप लगाया है और कहा है कि उनके खिलाफ 22,000 करोड़ रुपए वाली ग़लत बातें फैलाई गईं हैं। अंबानी ने जी नेटवर्क हथियाने की कोशिश की।
सुभाष चंद्रा का कहना है कि इस पर उनकी तरफ से मुकेश अंबानी को चिट्ठी लिखी गई है। मैंने मुकेश अंबानी को फोन भी किया। फोन नहीं आने पर चिट्ठी लिखी। मुकेश जी प्रोपेगेंडा ना करें। आपके पिता धीरू भाई सुलझे व्यक्ति थे। धीरू भाई से मैंने बहुत कुछ सीखा। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। आपके पास खोने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने लोगों को रोकिए।
डॉक्टर चंद्रा की तरफ से यह भी कहा गया है कि जी के शेयर गिरने में अंबानी का हाथ है।
उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा है कि अभी मैं जो कहने जा रहा हूँ जी न्यूज़ के माध्यम से उसको जब आप में से कुछ लोग सुनेंगे, देखेंगे, कुछ लोग कहेंगे कि मुझे यह नहीं करना चाहिए था। कुछ लोग शायद उसको सराहेंगे। कुछ लोग उसकी बुराई भी करेंगे। और शायद मैं पहली बार इस देश के किसी बहुत बड़े कॉर्पोरेट पर्सन और हाउस के विरोध में कुछ बोलने जा रहा हूँ।
वह हैं श्री मुकेश अंबानी और उनका मीडिया टीवी 18 समूह जिसमें सीएनबीसी भी आता है। उन्होंने ही यह गलत बात पब्लिश करना शुरू की। 22,000 करोड़ सुभाष जी का कर्जा 6.5 करोड़ में एनसीएलटी ने पास कर दिया।
कल उनके चीफ एडिटर साहब को एक मित्र ने फोन भी किया। कहा भाई यह क्यों कर रहे हो? आप गलत न्यूज़ देंगे तो आपकी क्रेडिबिलिटी भी खराब होगी। उस बेचारे ने यही कहा कि मुझे तो ऊपर से निर्देश है जो निर्देश है मुझे करना पड़ेगा।
यही श्री मुकेश अंबानी हैं जिन्होंने जिनके पास मैं गया था जब मेरी समस्या शुरू हुई जनवरी 19 में कुछ हद तक उन्हीं के आदमियों ने उस दिन एक ही दिन में 40% जी का शेयर तोड़ा था क्योंकि सैकड़ों हजारों कंपनियाँ उनके बेनामी हैं जिससे स्टॉक ऑपरेशंस होते हैं।
मैं तो खाली हो चुका हूँ। मेरे पास कुछ लूज करने के लिए है नहीं। आपके पास बहुत कुछ है लूज करने के लिए। तो एक बार फिर आपसे मैं हाथ जोड़ के प्रार्थना करता हूँ। यह सब अपने लोगों को रोकिए।
जो व्यक्ति जिसके पास कुछ खोने को नहीं है उससे क्या लड़ाई करेंगे आप? लेकिन वो आपको बहुत नुकसान पहुँचा सकता है। मैं अपने आप को डिफेंड करूँगा। अगर आप यह सब चीजें करते रहेंगे। तो आप यह भी समझ लीजिए कि आपके कपड़े में बहुत बहुत स्केलेटन रखे हुए हैं। तो प्लीज यह गेम मत खेलिए। कहीं ना कहीं वापस आपके ऊपर ही आएगा।
सुभाष चंद्रा के बयान के बाद, अंबानी परिवार की ओर से इस संबंध में स्पष्ट किया जा चुका है कि ये आरोप सच नहीं हैं और पूरी तरह निराधार हैं
-मृगेंद्र प्रताप सिंह



