Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

दैनिक जागरण के देवरिया, संतकबीर नगर और बस्ती के जिला प्रभारी बदले

गोरखपुर। दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक भास्कर सिंह ने सोमवार रात कई जिलों के जिला प्रभारियों में बदलाव किया है। तत्काल प्रभाव से एक सितंबर से सभी संबंधित पत्रकारों को अपने नए तैनाती स्थल पर सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।

बस्ती के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी अब महेंद्र तिवारी को सौंपी गई है। महेंद्र तिवारी इससे पहले देवरिया में जिला प्रभारी थे। देवरिया में उनके एक कथित विवाद से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें गोरखपुर के डाक डेस्क पर बुला लिया गया था, जहां वे अब तक सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें बस्ती जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, बस्ती के जिला प्रभारी रहे ब्रजेश पाण्डेय को गोरखपुर कार्यालय में डेस्क पर बुला लिया गया है।

संतकबीर नगर के जिला प्रभारी और चीफ रिपोर्टर एसके सिंह को अब देवरिया जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवरिया के जिला प्रभारी रहे सुधांशु त्रिपाठी को गोरखपुर डेस्क पर बुला लिया गया है।

सुधांशु त्रिपाठी उस समय विवादों में आए थे, जब उन पर एक आपराधिक मामले में आरोपी व्यक्ति को दैनिक जागरण में रिपोर्टर बनाए जाने से संबंधित आरोप लगे थे। इस मामले की चर्चा संगठन के उच्च स्तर तक पहुंचने की बात भी कही गई थी।

इधर, संतकबीर नगर के नए जिला प्रभारी की जिम्मेदारी राममनोहर त्रिपाठी को सौंपी गई है। राममनोहर त्रिपाठी इससे पहले गोरखपुर में सिटी-अपकंट्री डेस्क पर कार्यरत थे।

इस बदलाव के साथ दैनिक जागरण के गोरखपुर यूनिट में देवरिया, संतकबीर नगर और बस्ती की जिला स्तरीय जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन