Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

अखबारों को फुल पेज विज्ञापन देने वाले LIC की घटिया सर्विस पर एक ग्राहक ने उठाई उंगली!

लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया यानी एलआईसी ने आज के कई अखबारों में फुल पेज विज्ञापन दिया है। इनमें अमर उजाला, दैनिक जागरण, इकोनॉमिक टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस इत्यादि हिंदी और अंग्रेजी अखबार शामिल हैं। एलआईसी भले ही इस तरह के विज्ञापन देकर अपना नाम चमका ले लेकिन इसके ग्राहक इससे खुश नहीं हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में सुभाष चंद्रा का जो करोड़ों रुपये का लोन माफ हुआ है उनमें से एक नाम एलआईसी का भी शामिल था। बाकी आप, नीचे एक ग्राहक ने क्या कुछ लिखा है, पढ़िए….


Stack of Indian newspapers spread on a surface featuring a LIC 70 Years anniversary banner in blue, with “trust” messaging visible for the campaign.

आज LIC India Forever ने इस तरह के पूरे पेज के विज्ञापन सभी अखबारों में दिए हैं यानी करोड़ों रुपए फूंके गए. लेकिन LIC की वेबसाइट पर ऐसी सुविधा नहीं है कि कोई व्यक्ति अपनी पुरानी पॉलिसी में नॉमिनी को ऑनलाइन जोड़ सके. जो फार्म लेकर ब्रांच जाना है, वह बाबा आजम के ज़माने का है. आलम यह है कि उसमें एक चश्मदीद के हस्ताक्षर भी चाहिए. फॉर्म की भाषा इतनी जटिल है कि ठीक-ठाक हिंदी या अंग्रेजी समझने वाला व्यक्ति भी कंफ्यूज हो जाए. हद है।
-पियूष पांडेय

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन