Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

कानपुर नगर निगम का भ्रष्टाचार और मेयर अम्मा दोनों चर्चा में हैं!

Woman in orange saree and glasses signs documents at a desk while a man assists; Indian flag in foreground and a round news logo in the corner; inset shows officials reviewing papers with police present.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने कानपुर मेयर और वहां चल रहे करोड़ों अरबों के भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कानपुर की मौजूदा मेयर प्रमिला पांडेय उर्फ अम्मा पर भी सीधी चोट की है, पढ़िए…


आईपी सिंह-

उत्तर प्रदेश में ऐसे ठेकेदारों की संख्या हजारों में पहुँच गयी है जो साढ़े 9 वर्षो में लखपति से अरबपति बन गये और भाजपाइयों को भी अरबपति बना दिये। इंजीनियर और अफसरों ने भी खूब जमकर लूटा है।

कानपुर की मेयर भी बहुत भ्रष्ट है छोटी-बड़ी फाइलों पर बिना कमीशन के फाइलें नहीं करती हैं।

सुनियोजित तरीके से नगर निगमों, नगर पालिकाओं और विकास प्राधिकरणों को साढ़े 9 वर्षों तक लूट का अड्डा बना दिया गया। इतने बड़े पैमाने पर घोटाले और फर्जी भुगतान बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव कैसे हैं?

नगर विकास मंत्री की भूमिका और जवाबदेही की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अब कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई नगर निगमों व विकास प्राधिकरणों से एक ही काम का दो-दो जगह भुगतान होने की गंभीर जानकारी सामने आ रही है।

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर नगर निगम में एक ही काम के लिए कई बार भुगतान जैसी गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं।

खबर यह भी कहती है कि मौजूदा नगर आयुक्त ने फाइलों की जांच के दौरान गड़बड़ियों पर कार्रवाई शुरू की और कुछ मामलों में भुगतान रोकने तथा जांच के निर्देश दिए हैं।

सवाल सिर्फ यह नहीं कि किसने पैसा खाया, सवाल यह है कि साढ़े 9 साल तक ऑडिट, निगरानी और जवाबदेही की पूरी व्यवस्था किसके संरक्षण में सोती रही? जनता के टैक्स की इस लूट की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि कोई बड़ा नाम बचकर न निकल सके।

Hindi newspaper front-page article about urban development, with a photo of a gated city government office entrance and a highlighted word 'माननिय' in the headline.
Hindi newspaper article front page with a large headline and a portrait photo of a man on the right; a vertical pink caption appears beside the photo.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन