Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

एफएम न्यूज़ पर कर्मचारियों की सैलरी रोकने के आरोप!

एफएम न्यूज़़ (FM News) चैनल में कर्मचारियों की सैलरी समय पर नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। एक कर्मचारी का आरोप है कि जून महीने की सैलरी अब तक नहीं मिली है और भुगतान में दो महीने से ज्यादा की देरी हो चुकी है।

शिकायत के मुताबिक, सैलरी मांगने पर कर्मचारी को मालिक और HR के बीच भेज दिया जाता है। मालिक HR से बात करने को कहता है, जबकि HR मालिक से बात करने की बात कहता है। कर्मचारी का कहना है कि इस तरह दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहते हैं, लेकिन बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो रहा।

एक पूर्व कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि चैनल में सिर्फ एक कर्मचारी की सैलरी नहीं रुकी है, बल्कि कई लोगों का पैसा बकाया है। उनका आरोप है कि वेतन की मांग करने वाले कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है और कुछ मामलों में नौकरी से बाहर किए जाने की धमकी भी दी जाती है।

पूर्व कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि चैनल के भीतर मालिक के करीबी लोगों का दबदबा है और कर्मचारियों की शिकायतों की सुनवाई नहीं होती।

नोट- ये पूरा विवरण कर्मचारियों द्वारा भेजे गए इनपुट पर आधारित हैं। FM News और उसके मालिक राहुल का पक्ष आने पर खबर में शामिल किया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन