Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

मनोज बाजपेयी ने संजय शर्मा से ग़ज़ब बात कह दी- “जो सितारे जनता के सवालों पर खामोश हैं, आखिर हम उन्हीं को सबसे बड़ा स्टार क्यों मानते हैं!”

Bold Hindi poster with a large 4PM logo, gold Hindi title, red striped background, and two men in suits at the bottom.

संजय शर्मा-

जो सितारे जनता के सवालों पर खामोश हैं, आखिर हम उन्हीं को सबसे बड़ा स्टार क्यों मानते हैं !

मनोज बाजपेयी ने मेरे सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि मैं भी सोचने पर मजबूर हो गया!

मुंबई में आयोजित 4PM तहज़ीब के मंच पर मैंने मनोज बाजपेयी से एक सवाल पूछा.

मैंने कहा, मनोज जी, इन बड़े-बड़े फिल्मी सितारों को स्टार कौन बनाता है !
जनता ही तो बनाती है. उनकी फिल्में देखती है, उन्हें सिर-आंखों पर बैठाती है.

लेकिन जब उसी जनता के सामने बड़े सवाल खड़े होते हैं, जब लोग सड़कों पर लाठियां खा रहे होते हैं, जब देश में गंभीर मुद्दों पर बहस हो रही होती है, तब हमारे बड़े-बड़े सितारे खामोश क्यों हो जाते हैं? क्या उन्हें बोलना नहीं चाहिए !

मनोज बाजपेयी ने मेरे सवाल को ही पलट दिया!

उन्होंने कहा, आप खामोश रहने वालों को ही स्टार क्यों मानते हैं !

ऋचा चड्ढा बोल रही हैं, नसीरुद्दीन शाह बोल रहे हैं. आप उन्हें स्टार क्यों नहीं मानते ! आपके दिमाग में उन्हीं लोगों के नाम क्यों हैं जो खामोश हैं !

वाकई, मनोज बाजपेयी ने एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया.

आखिर हमने स्टारडम की परिभाषा क्या बना रखी है !

क्या सिर्फ करोड़ों की कमाई, बड़ी फिल्में और लाखों प्रशंसक ही किसी को बड़ा सितारा बनाते हैं, या फिर समाज के सवालों पर अपनी बात रखने वाले कलाकारों को भी उतनी ही अहमियत मिलनी चाहिए !

मनोज बाजपेयी का जवाब मुझे इसलिए खास लगा क्योंकि उन्होंने मेरे सवाल से बचने के बजाय उसी सवाल को एक बिल्कुल नया नजरिया दे दिया.

अब सवाल आपसे है. क्या हम खामोश रहने वाले सितारों को जरूरत से ज्यादा महत्व देते हैं और बोलने वाले कलाकारों को उतना सम्मान नहीं देते जिसके वे हकदार हैं !

वीडियो देखिए. मनोज बाजपेयी की बात सुनिए और अपनी राय जरूर दीजिए!

देखें वीडियो-

https://x.com/editor_sanjays/status/2117631782359273815/video/1?s=46

https://x.com/bhadasmedia/status/2117637312939262314/video/1?s=46

Gen-z और बालीवुड पर क्या बोले मनोज बाजपेयी, देखें वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन