Connect with us

Hi, what are you looking for?

मध्य प्रदेश

नितिन ठाकुर ने रखा डिजिटल मीडिया में कदम, अब ‘न्यूज ऐनक’ के साथ खुद मैदान में

ABP News और Live Times में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के बाद युवा पत्रकार नितिन ठाकुर अपना डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘न्यूज ऐनक’ लेकर आए हैं।

भोपाल में न्यूज ऐनक के कार्यालय में शुभारंभ पूजा

ABP News और Live Times में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब अपना डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लेकर आए नितिन ठाकुर, मध्यप्रदेश की जनता की आवाज बनने का संकल्प

भोपाल। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद युवा पत्रकार नितिन ठाकुर ने अब डिजिटल मीडिया की दुनिया में नई शुरुआत की है। ABP News जैसे राष्ट्रीय समाचार चैनल में पत्रकारिता की जिम्मेदारी संभालने के बाद Live Times में भोपाल ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से उठाया। अब अनुभव की इसी मजबूत नींव के साथ नितिन ठाकुर अपने नए डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘न्यूज ऐनक’ के जरिए खुद मैदान में उतर चुके हैं।

नितिन ठाकुर का पत्रकारिता सफर संघर्ष, मेहनत और लगातार सीखने की कहानी रहा है। ABP News से लेकर Live Times तक उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक खबरों, ब्रेकिंग न्यूज और जनहित के मुद्दों पर काम किया। अब उनका लक्ष्य डिजिटल मीडिया के माध्यम से खबरों को सीधे जनता तक पहुंचाना और उन मुद्दों को सामने लाना है, जिनकी आवाज अक्सर जिम्मेदार गलियारों तक नहीं पहुंच पाती।

‘न्यूज ऐनक’ के साथ नितिन ठाकुर ने नई पारी की शुरुआत की है। यह सिर्फ एक डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म की शुरुआत नहीं, बल्कि जनता के सवालों को मजबूती से उठाने और सत्ता से जवाब मांगने की पत्रकारिता का संकल्प है।

किसान, मजदूर, युवा, आम नागरिक और गांवों की समस्याएं ‘न्यूज ऐनक’ की प्राथमिकता रहेंगी। मध्यप्रदेश के गांव से लेकर राजधानी भोपाल तक, जहां भी जनता का सवाल होगा, वहां खबर की पड़ताल और सच सामने लाने की कोशिश होगी।

बड़ी जिम्मेदारियों का अनुभव, जमीन से जुड़ी पत्रकारिता का जुनून और अपनी पहचान बनाने का हौसला—इन्हीं संकल्पों के साथ नितिन ठाकुर अब ‘न्यूज ऐनक’ लेकर डिजिटल मीडिया के मैदान में उतर चुके हैं।

नई शुरुआत है, चुनौती बड़ी है, लेकिन इरादा साफ है—
खबर वही, जो जनता के काम आए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास