Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गर्ग ने कैंसर जैसी बीमारी को अपने पर कभी हावी नहीं होने दिया

लखनऊ : उ0प्र0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सस्थापक सदस्य व  मेरठ के  वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गर्ग के निधन पर उपजा की लखनऊ इकाई लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने गहरा दुखः व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाए प्रकट की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सांन्त्वना प्रदान करे। उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित ने भी वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गर्ग के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गर्ग का निधन आज प्रातः मेरठ में हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे तथा कैंसर जैसे असाध्य रोग से पीडित थे।  उनका अन्तिम संस्कार कल मेरठ में सम्पन्न होगा । राजकुमार गर्ग ने अपना कैरियर दैनिक अमर उजाला मेरठ से प्रारम्भ किया था तथा सेवानिवृत्ति होने के बाद उन्होने दैनिक प्रभात में भी कार्य किया था।

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गर्ग के निधन पर उपजा के प्रान्तीय कार्यालय में आज एक शोकसभा का आयोजन हुआ। पी0टी0आई0 के ब्यूरो प्रमुख प्रमोद गोस्वामी ने उपजा के संस्थापक सदस्य के निधन पर कहा कि उन जैसे सक्रिय और निष्ठावान साथी के निधन से संगठन की नींव की ईंट खिसक गई है। उनका निधन असहनीय है। उपजा के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन ने गर्ग के निधन पर उनके विचारों को आगे बढाने की बात कही।  वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ल ने कहा कि उनका जीवन जीवनपर्यन्त जीवन्त था, उनकी अनुपस्थिति खलेगी। पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि 75 वर्ष की आयु मे भी वे स्कूटर चलाते थे। गर्ग ने कैंसर जैसी बीमारी को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया। पत्रकार वीर विक्रम बहादुर मिश्र ने उन्हे अच्छा पत्रकार बताया।

एल0जे0ए0 के महामंत्री के0के0वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील सहाय, भरत सिंह, रत्नाकर मौर्य, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह, मंत्री अनुराग त्रिपाठी, एस0बी0सिह, विकास श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, पूर्व सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना, प्रभाकर शुक्ल, डाॅ0मत्स्येन्द्र प्रभाकर, रवीन्द्र जयसवाल,सुनील टी त्रिवेदी व तारकेश्वर मिश्र ने भी वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गर्ग के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन