Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिना पूर्व सूचना दाम बढ़ाने पर हॉकर संघ ने जागरण के खिलाफ खोला मोर्चा

gonda

गोंडा। श्रमजीवी समाचार पत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधीर यादव ने स्थानीय गांधी पार्क में हुई बैठक के दौरान बताया कि दैनिक जागरण द्वारा शनिवार एवं रविवार को पेपर का रेट 5 रूपये किये जाने के कारण सभी वितरकों ने निर्णय लिया है कि पेपर का रेट प्रतिदिन 5 रूपये किया जाय यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो आने वाले शनिवार एवं रविवार को दैनिक जागरण का वितरण नहीं किया जायेगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि सभी वितरकों को एक-एक चांदी का सिक्का एवं एक-एक साइकिल नहीं दी जायेगी तो दिपावली के दिन से सभी समाचार पत्रों का वितरण बन्द कर दिया जायेगा।

दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के रेट बढ़ाने से सभी समाचार पत्र वितरकों के भीतर आक्रोष व्याप्त कर रहा है और क्योंकि दैनिक जागरण समाचार पत्र को जब भी रेट बढ़ाना होता था तो एक सप्ताह पहले सरकुलर आ जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता है जो नियम के खिलाफ है। इस दौरान रविन्द्र कुमार तिवारी, जसलाल मिश्रा, पिन्टू पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ झब्बू सहित कई वितरक उपस्थित रहे।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन