Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एसएम खालिद ने ‘जी सलाम’ से इस्तीफा दिया, महेश जांगिड़ ‘फर्स्ट इंडिया’ चैनल से जुड़े

एसएम खालिद ने जी मीडिया समूह के उर्दू चैनल जी सलाम से इस्तीफा दे दिया है. वे करीब डेढ़ साल से यहां कार्यरत थे. उनका पद प्रोड्यूसर का था. उन्होंने इस्तीफे के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट प्रकाशित किया है, जो इस प्रकार है-

Saud Mohd Khalid : शुक्रिया Zee Media. डेढ़ साल से ज़्यादा के इस सफ़र में इस आर्गेनाईजेशन से काफ़ी कुछ सीखने को मिला… एक प्रोड्यूसर के तौर पर न्यूज़ रूम और स्टूडियो में बतौर एंकर देश की हर महत्वपूर्ण और बड़ी ख़बर के साथ जुड़ने का मौका मिला… इसके साथ ही स्टूडियो से निकल कर एक रिपोर्टर के तौर पर ज़मीनी वास्तविकता को समझकर दर्शकों तक पहुंचाने का मौका भी मिला… कुल मिलाकर ज़ी मीडिया में बिताए डेढ़ सालों ने मेरे career को एक नया आयाम दिया… (इन शॉर्ट) उन तमाम बॉसेज, वरिष्ठ सहयोगियों, साथी एंकर्स तथा सारे सहयोगियों का बहुत शुक्रिया जिन्होंने हर पल साथ निभाया और हौसला बढ़ाया… उनका भी बहुत शुक्रिया जो कंबल ओढ़कर घी पीते रहे और पलीता लगाने की कोशिश करते रहे.

उधर, जयपुर से खबर है कि फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के दिल्ली-जयपुर हाईवे रिपोर्टर के रूप में महेश जांगिड़ को तैनाती मिली है. दिल्ली-जयपुर हाईवे के रिपोर्टर के रूप में महेश जांगिड़ को फर्स्ट इंडिया के चैनल हेड जगदीश चंद्रा ने कमान दी है. जांगिड़ पहले XYZ न्यूज एजेंसी के अलवर ग्रामीण ब्यूरो हेड थे. जांगिड़ अब दिल्ली से लेकर जयपुर तक हाईवे पर होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे. जांगिड़ इससे पहले एवन टीवी, एनसीआर संदेश, नागरिक जीवन, MH1 न्यूज सहित अनेकों चैनलों व समाचार पत्रों में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन