Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने रिश्वतखोरी में फंसे पत्रकारों रमन ठाकुर और उदित गोयल को निकाला

नोएडा : रिश्वतखोरी के मामले में फंसे दो पत्रकारों को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने निकाल बाहर किया है. नोएडा के थाना क्षेत्र 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत के साथ गिरफ्तार हुए तीन पत्रकार रमन ठाकुर, उदित गोयल व सुशील पंडित के मामले में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने आपातकालीन बैठक बुलाकर एक बड़ा बड़ा निर्णय लिया है.

पत्रकार रमन ठाकुर व उदित गोयल ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्य हैं. इन्हें तत्काल प्रभाव से प्रेस क्लब की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में एक जांच कमेटी गठित की गई है. यह जानकारी ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के महासचिव सतबीर नागर ने मीडिया को दी.

रमन ठाकुर
उदित गोयल

इससे पूर्व भी पत्रकार रमन ठाकुर व उदित गोयल पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. रमन ठाकुर के खिलाफ डेढ वर्ष पूर्व देह व्यापार चलाने के मामले में थाना कासना में मुकदमा दर्ज हुआ था. तब भी उन्हें प्रेस क्लब से निलंबित किया गया था.


मूल खबर….

नोएडा के तीन पत्रकार और एक थानेदार उगाही में गिरफ्तार, एक अन्य इंस्पेक्टर फरार

रिश्वतखोर इंस्पेक्टर मनोज पंत ने ‘सूर्या समाचार’ की यौन पीड़िता को दुखी कर रखा था!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन