Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आलोक, पंकज, राघवेंद्र, मेनपाल, देवेश, हरि, जितेंद्र, रितेश, संतोष अवनीश, शीशपाल के बारे में सूचनाएं

सूर्या समाचार से खबर है कि पुण्य प्रसून बाजपेयी की टीम में वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार और पंकज श्रीवास्तव भी जुड़ गए हैं. आलोक कुमार कई न्यूज चैनलों और अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. पंकज श्रीवास्तव आईबीएन7 में लंबे समय तक थे. उससे पहले वे अमर उजाला अखबार में हुआ करते थे. सूर्या समाचार से ही जानकारी मिली है कि लखनऊ ब्यूरो चीफ राघवेन्द्र त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा दे दिया है.

सिरसा से खबर है कि रानियां के वरिष्ठ पत्रकार मेनपाल वर्मा का ह्रदयघात से निधन हो गया है. वे करीब 42 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार रानियां के स्वर्गधाम में किया गया. मेनपाल वर्मा के 2 पुत्र हैं. वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न समाचार पत्रों में कार्यरत रहे तथा रानियां तहसील में वसीका नवीस के रूप में कार्य कर रहे थे.

देवेश पांडेय ने अस्टिटेंट प्रोफेसर के रूप में आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग में कार्यभार ग्रहण किया है. देवेश बीएचयू वाराणसी और एमसीयू भोपाल़ से अपनी पढाई पूरी करने के पश्चात आईएनडी 24 चैनल भोपाल से अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अतिथि अध्यापक के पद को ज्वाइन किया.

खबर है कि दैनिक जागरण औरेया के प्रभारी हरि मिश्रा ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने निजी कारणों का उल्लेख करते हुए इस्तीफा दिया है. पता चला है कि वे बांदा में किसी मैग्जीन में काम करेंगे.

एंकर जितेंन्द्र मिश्रा आज़ाद ने इंडिया वॉच चैनल छोड़कर k news चैनल का थामा दामन. जितेंद्र काफी समय से इंडिया वॉच में सुबह की बुलटिन और डिबेट शो युद्धघोष को एंकर करते थे. जितेंन्द्र मिश्रा आज़ाद ने अब नयी पारी की शुरूआत k news से की है. वे इससे पहले भी k news में assingnment डेस्क पर कार्य कर चुके हैं.

बठिंडा से खबर है कि दैनिक सवेरा अखबार के मालवा सब एडिटर रितेश श्रीवास्तव को अख़बार ने नौकरी से निकाल दिया है. इसी अखबार में काम कर रहीं उनकी पत्नी लता श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है.

संतोष श्रीवास्तव ने राजस्थान से प्रसारित A1 tv हिंदी न्यूज़ चैनल में उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख बनाए गए हैं. विवेक सन्याल को ब्यूरो के पद पर रखा गया है.

समाचार प्लस से इस्तीफा देकर युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने एबीपी न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की है. इन्होंने यहां इनपुट हेड (नार्थ जोन इंडिया) का कार्यभार संभाला है…

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल सिंह ने दैनिक जनसत्ता छोड़ कर सिटी हेडलाइन्स समाचार पत्र और वेव सिटी हेडलाइन्स ग्रेटर नोएडा के साथ नई पारी की शुरुआत की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन