Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर सैय्यद अली अख्तर न्यूज नेशन से जुड़े

जून 2016 में एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े तेज़तर्रार पत्रकार सैय्यद अली अख्तर ने चैनल को अलविदा कह दिया है. एबीपी न्यूज़ में प्राइम टाइम शो ‘जनमन’ की लॉन्चिंग टीम का सैय्यद हिस्सा रह चुके हैं. बाद में rundown से लेकर अलग-अलग shows में अपनी ज़िम्मेदारी निभाई. सैय्यद ने अपना नया सफर अब न्यूज़ नेशन के साथ शुरू किया है. यहां वो आउटपुट में ही Producer के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियां निभाएंगे.

जामिया यूनिवर्सिटी का हिस्सा Ajk Mcrc से सैय्यद Mass Communication में M.A हैं. सैय्यद ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. दिल्ली से प्रकाशित होने वाले इंडियन जंग अखबार में वो बीजेपी और कांग्रेस हेडक्वार्टर कवर किया करते थे. बटला हाउस एनकाउंटर पर उनकी स्टोरी ने काफी चर्चा बटोरी थी. सैय्यद 2012 में इंडिया न्यूज़ चैनल से टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री में उतरे. वहां उन्होंने दिल्ली में गैंगरेप का शिकार हुई ‘निर्भया’ के निधन की खबर सबसे पहले Break की थी. सैय्यद करीब तीन साल ज़ी मीडिया का हिस्सा भी रहे हैं. आउटपुट के साथ-साथ सैय्यद को इनपुट में भी काम करने का तजुर्बा है. ज़ी मीडिया के चैनल इंडिया 24×7 में रहते उन्होंने कई स्पेशल shows होस्ट किये.

2015 में आया उनका उपन्यास ‘सितम कैसे-कैसे’ लोगों ने बहुत पसंद किया था. सैय्यद को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 10 साल का अनुभव है. सैय्यद ने खुद dainikenews.com नाम से वेबसाइट की शुरुआत भी की थी जो बाद में बंद करनी पड़ी. सैय्यद गोल्ड मेडलिस्ट हैं, उनकी ईरान के मामलों पर अच्छी पकड़ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन