Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेहा पंत अंबानी के चैनल में गईं, धर्मेंद्र राघव की नई पारी, नूतन ने अमर उजाला छोड़ा, शैलेंद्र सचान स्वदेश न्यूज गए

एबीपी न्यूज से इस्तीफा देने वाली एंकर नेहा पंत ने अंबानी का चैनल न्यूज18इंडिया ज्वाइन किया है. वे यहां भी एंकर होंगी. उनका पद एडिटर (न्यूज प्रोग्रामिंग) का है.

हिन्दुस्थान समचार के अलीगढ़ ब्यूरो हेड बने धर्मेन्द्र राघव… समाचार एजेंसी हिन्‍दुस्‍थान समाचार में ब्यूरो हेड के तौर पर यूपी के जिले अलीगढ़ से धर्मेन्द्र सिंह राघव के ज्‍वाइन कर लेने की खबर है। धर्मेन्द्र राघव अभी तक ईएमएस न्यूज एजेन्सी भोपाल के लिए बतौर जिला संवाददाता के पद पर कार्य कर रहे थे. पंजाब केसरी समेत विभिन समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके धर्मेन्द्र राघव करीब 22 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं.

अमर उजाला के संपादकीय पेज पर कार्य करने वाले नूतन कूमार गुप्ता ने संस्थान को कहा अलविदा. थामा इंसार्ट का हाथ. नूतन अमर उजाला में 2 वर्ष से जूनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे.

वीडियो एडिटर शैलेन्द्र सचान ने अपनी नई पारी स्वदेश न्यूज़ के साथ शुरू की है. इससे पहले न्यूज़ इंडिया, live today, HNN, KNEWS में वीडियो एडिटर के पद पर कार्य कर चुके हैं. शैलेंद्र ने वीडियो एडिटिंग की शुरुआत knews चैनल से की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन