Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिन्दी मासिक पत्रिका ‘साझी दुनिया’ के एक वर्ष पूरे

लखनऊ। हिन्दी मासिक पत्रिका ‘साझी दुनिया’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर हज़रतगंज स्थित सुविधा केन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के संक्रमण कालीन समय में किसी पत्रिका का प्रकाशन एक उपलब्धि का मुकाम रखती है। जैसा पत्रिका का नाम है, वैसी ही उत्तम सामग्री भी इसमे है, यह पाठकों को आकर्षित करने वाली बात है।

विशिष्ट अतिथि न्यूज़टाइम्स पोस्ट के कार्यकारी संपादक भास्कर दूबे ने कहा कि पत्रिका साझी दुनिया के नामकरण से लेकर उसके प्रकाशन तक और एक वर्ष के प्रत्येक पड़ाव का मैं साक्षी रहा हूँ। साझी दुनिया परिवार का प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक तरूणमित्र के संपादक योगेंद्र विश्वकर्मा ने सभी साथियों के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आप जैसे युवा पत्रकारों को देख कर पत्रकारिता के मूल्यपरक भविष्य के प्रति आश्वस्ति होती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रणय विक्रम सिंह, राजेश मिश्रा, इंद्रेश रस्तोगी, जितेंद्र चतुर्वेदी, अली रज़ा, अभिषेक मिश्रा, रजनीश वर्मा, शैंकी दत्ता व अशोक गुप्ता सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।आयोजक शिवशंकर सोनवाल, संजय बत्रा एवं धन्यवाद व आभार ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार दीपक के.एस. द्वारा सम्पन्न हुआ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन