Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के राइटर विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बने

नई दिल्ली : प्रसिद्ध उपन्यासकार और राजनयिक विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे से लौटने के बाद 18 अप्रैल को स्वरूप यह कार्यभार ग्रहण करेंगे।

स्वरूप अपने उस चर्चित रचना ‘क्यूएंडए’ के लिए मशहूर हैं, जिस पर ऑस्कर अवॉर्ड विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ बनी थी। उनके ही उपन्यास ‘द एक्सीडेंटल अप्रेंटिस’ को भी खासी ख्याति मिली है। इस पर भी एक हिंदी फिल्म बनने जा रही है। वह 1986 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में यूएन राजनीतिक विभाग में संयुक्त सचिव हैं। उनका ये पहला ही उपन्यास दुनिया में सर्वाधिक बिक्री की श्रेणी में पहुंच गया। इसका विश्व की 43 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। क्यूएंडए के बाद स्वरूप के दूसरे उपन्यास ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ का भी 30 भाषाओं में अनुवाद हुआ है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन