Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नितिन राठी राजस्थान पत्रिका के यूपी-यूके रीजनल हेड (मल्टीमीडिया) बनाये गए

भारतवर्ष के नामी मीडिया घराने राजस्थान पत्रिका समूह ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मीडिया में एक दशक से सक्रिय नितिन राठी को इन राज्यों का रीजनल मल्टीमीडिया हेड बनाया है। उन्हें इन राज्यों में समूह के राजस्थान पत्रिका अखबार, पत्रिका न्यूज़ चैनल, तड़का एफएम तथा डिजिटल मीडिया का विस्तार करने के लिए रीजनल हेड बनाया गया है।

पत्रिका समूह के प्रबंध निदेशक ने उम्मीद जताई है कि नितिन राठी अपने विज़न और क्षमता के बल पर राजस्थान पत्रिका समूह के इन सभी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को उंचाई का एक नया आयाम प्रदान करेंगे।

नितिन राठी ने करियर की शुरुआत 2007 में टाइम्स ऑफ इंडिया के एफएम रेडियो मिर्ची से की थी. दैनिक जागरण समूह से जुड़कर नितिन राठी inext अखबार के कानपुर और लखनऊ के मार्केटिंग हेड रहे.

नितिन राठी ETV के सात राज्यो में सन्चालित 4 हिंदी चैनलों व उर्दू चैनलों के प्रमोशन हेड भी रहे हैं. न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल के उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के रीजनल हेड रहे. न्यूज़नेशन चैनल के न्यूज़ स्टेट चैनल को नितिन राठी ने लांच कराया था. अभी वे नेशनल वायस चैनल में वाईस प्रेसिडेंट सेल्स के रूप में कार्यरत थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन