Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निजामाबाद से शुरू हो रहा नया हिंदी दैनिक ‘शुभ लाभ’, प्रदीप श्रीवास्तव बने स्थानीय संपादक

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव पत्रकारिता के नए सफर पर निकाल पड़े हैं। अब वे तेलंगाना के निजामाबाद जिले से शीघ्र शुरू होने वाले हिन्दी दैनिक ‘शुभ लाभ ‘के साथ अपनी नई पारी की शुरुवात की है। इस नए अखबार में वे स्थानीय संपादक बनाए गए हैं। इससे पहले वे पर्यटन पर आधारित हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका ‘प्रणाम पर्यटन ‘का सम्पादन व प्रकाशन कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि 35 वर्षों से अधिक पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले श्री श्रीवास्तव ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुवात वाराणसी से प्रकाशित प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक ‘आज’ से सन 1986 से की थी। उसके बाद वे ‘आज’ आगरा के संपादकीय विभाग का भी हिस्सा रहे। बाद में उन्होंने विश्वमानव (सहारनपुर) व करनाल (हरियाणा) में भी काफी समय तक काम किया।

वे गुवाहटी से प्रकाशित (तब) उत्तरकाल दैनिक में भी काम किया। फिर दिल्ली व गुड़गाँव से प्रकाशित दैनिक ‘जनसंदेश’ में उप समाचार संपादक एवं फीचर संपादक रहे। सन 1992 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद से प्रकाशित हिन्दी दैनिक ‘देवगिरि समाचार’ में बतौर फीचर संपादक जुड़े और बाद में कार्यकारी संपादक बने। सन 2000 में आंध्र प्रदेश (तब) के हैदराबाद से एजीए समूह के हिन्दी दैनिक ‘स्वतंत्र वार्ता’ के निजामाबाद संस्कारण के स्थानीय संपादक बने, जहां पर वह सन 2012 तक रहे। इसी वर्ष अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश वापस लौट आए। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका ‘दिव्यता’ का सम्पादन किया। बाद में सन 2016 से पर्यटन पर आधारित हिन्दी पत्रिका ‘प्रणाम पर्यटन’ का सम्पादन व प्रकाशन शुरू किया जिसे 2018 में उत्कृष्ट सम्पादन के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने सम्मानित भी किया।

श्री श्रीवास्तव ने अब तक के अपने पत्रकारिता जीवन में स्व॰ अटल बिहारी वाजपेई, अलकनंदा, देवी लाल, बाला साहेब देवरस, चन्द्र शेखर सिंह, बीजू पटनायक, बिस्मिल्लाह खान, गिरिजा देवी, नारा चन्द्र बाबू नायडू, अन्ना हजारे, बाबा रामदेव समेत कई प्रमुख लोगों का इंटरव्यू किया।

पता हो कि हिन्दी दैनिक शुभ लाभ का प्रकाशन वर्तमान समय में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से हो रहा है। इसके दो संस्करण निजामाबाद एवं मंचिरियल इसी राम नवमी 14 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। हैदराबाद से निकलने वाला यह तीसरा हिन्दी दैनिक अखबार है। दैनिक शुभलाभ 16 पृष्ठ का बहुरंगीय अखबार है। इसके प्रधान संपादक गोपाल अग्रवाल हैं। श्री श्रीवास्तव ने सोमवार आठ अप्रैल को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

https://www.youtube.com/watch?v=YNAiMVfSAWA
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. विमलेश तिवारी

    April 11, 2019 at 7:41 pm

    हिंदी को अन्य भाषा वाले प्रदेश में प्रतिस्थापित करने वाले श्रीवास्तव जी को कोट कोट बधाईl

  2. Umesh shukla

    April 12, 2019 at 1:41 pm

    Badhai Pradeep ji Ko.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन