Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टॉक टीवी चैनल ‘फाउंडर इंडिया’ हुआ अमेज़ॉन फायर टीवी पर लाइव

नयी दिल्ली : बातचीत से हर समस्या को सुलझाया जा सकता है… इसी कहावत से एक आइडिया का जन्म हुआ और उसी आइडिया को आगे बढ़ाते हुए फाउंडर इंडिया ने एक अनोखा टीवी चैनल भारत में लॉन्च कर दिया। देश का पहला टॉक टीवी चैनल।

फाउंडर इंडिया पर आपको मिलेंगे अनेक विषयों को कवर करते रोचक टॉक शो। शुरूआती चरण में जो शो ऑन-एयर हो रहे हैं उनमें प्रमुख है बियॉन्ड द लाइंस विद शिल्पी शुक्ला। यह शो देश विदेश के नामी लेखकों के साथ ‘एक-चर्चा’ फॉर्मेट पर आधारित है। शिल्पी विभिन्न मिडिया संस्थानों के साथ पत्रकार व सम्पादकीय पदों पर रह चुकी हैं और किताब-प्रेमी भी हैं।

जहां एक ओर फाउंडर इंडिया एक अनोखा टीवी चैनल है वहीँ दूसरी ओर उस पर प्रसारित होने वाले शो भी उतने ही अनोखे हैं। देश का पहला क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन पर आधारित टॉक शो – हार्ड फोर्क भी फाउंडर इंडिया पर ब्रॉडकास्ट हो रहा है। शो को होस्ट कर रहे हैं इंडस्ट्री के एक्सपर्ट शांतनु शर्मा। मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में देश के बेस्ट स्टार्टअप आइडियाज़ को शोकेस करने वाला शो – सुपर स्टार्टर्स इंक. भी चैनल के लांच पॅकेज का हिस्सा है। ये शो फोर्टिस ग्रुप द्वारा करवाए गए एक कम्पटीशन के विजेताओं पर आधारित है।

वरिष्ठ पत्रकार एन माधवन के साथ भी चैनल एक विशेष शो प्लान कर रहा है और उसके बारे में ज़्यादा जानकारियां अभी साझा नहीं करी जा रही हैं।

चैनल लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए फाउंडर इंडिया के एडिटर एलेक्स ने बताया, “हमारे सभी शो कोई ऐसा व्यक्ति होस्ट करेगा जो उस विषय पर मज़बूत पकड़ रखता हो। हम चाहते हैं कि जिन शख्सियतों को हम अपने शो पर बुलाते हैं उनपर सिर्फ सवालों की बरसात करके जवाबों का इंतज़ार न करके हमारे होस्ट्स उनसे एक बेहतर चर्चा करें। हमारा हर एपिसोड ज्ञानवर्धक, और रोचक होना चाहिए, हम नामी लोगों को बुलाकर सिर्फ उनके नाम पर एपिसोड नहीं बनाना चाहते हैं।”

“अभी हम वन-टू-वन फॉर्मेट से शो शुरू कर रहे हैं लेकिन जल्द ही आपको पैनल डिस्कशन, सुदूर लोकेशन से लोगों का पार्टिसिपेशन और डिजिटल माध्यमों से भागीदारी भी देखने को मिलेगी। हम तकनीक का इस्तेमाल करके देश के टीवी इतिहास के सबसे अनोखे प्रयोग करने वाले हैं,” एलेक्स ने बताया।

गुडगाँव से शुरू होने वाले इस चैनल के जल्द विस्तार की भी तैयारी है। मीडिया कर्मियों की भर्तियां ज़ोरों पर हैं। फाउंडर इंडिया के आइडिया से प्रभावित कई निवेशकों ने चैनल में निवेश करने की इच्छा जताई है। इसी के चलते चैनल ने हिंदी चैनल पर काम शुरू कर दिया है और शीघ्र ही अन्य भाषाओं में भी चैनल उपलब्ध होगा। फाउंडर इंडिया पॉडकास्ट के माध्यम से ऑडियो चैनल भी लांच करने की तैयारी कर रहा है।

फाउंडर इंडिया के बारे में:
फाउंडर इंडिया ग्रीन चीज़ मीडिया घराने का न्यू-ऐज स्टार्टअप चैनल है। फाउंडर इंडिया भारत का पहला टॉक टीवी चैनल है जो की अनेकों विषयों पर चर्चा करता है और विभिन्न टॉक सीरीज़ के माध्यम से अलग अलग इंडस्ट्रीज़, सेक्टरज़, व्यवसायों, समस्याओं पर बात करता है। फाउंडर इंडिया के संस्थापक लवजीत एलेक्ज़ेंडर एक मंझे हुए पत्रकार हैं जिन्होंने कई बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है जिसमें टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, हिन्दुस्तान टाइम्स, दैनिक जागरण और सहारा समय ग्रुप शामिल हैं। उन्हें एलेक्स के नाम से मार्केटिंग और ब्रांडिंग कम्युनिकेशन की इंडस्ट्री के लोग भली भाँती जानते हैं। दो दशकों के अनुभव के साथ एलेक्स मीडिया में अपने प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन