Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी का पर्चा लीक करवा चुके दीपक चौरसिया को राहुल गांधी ने भी दिखा दिया आइना, देखें वीडियो

Yashwant Singh : किसी ने सच कहा कि दीपक चौरसिया ने मोदीजी का इंटरव्यू करके उनकी उतनी किरकिरी करा दी जितनी करन थापर भी न करा सके थे. इससे ज्यादा मजेदार ये रहा कि दीपक चौरसिया जब राहुल गांधी का इंटरव्यू लेने पहुंचे तो राहुल गांधी ने दीपक को मोदीजी वाले स्क्रिप्टेड इंटरव्यू के पर्चा लीक कांड का ध्यान दिलाकर ये आइना दिखा दिया कि उनसे क्या खूब भाईचारा और हमसे ये मारा दे मारा!

मोदीजी से इंटरव्यू में चापलूसी, राहुल से इंटरव्यू में आक्रामकता… ये दोतरफा रवैया पत्रकार को क्यों अपनाना चाहिए. आखिर इंटरव्यू सबसे एक ही तरीके से लिया जाना चाहिए. अगर आप सख्त सवाल पूछते हैं तो वो सख्ती सबके साथ दिखनी चाहिए. अगर आप लगातार चापलूसी भरे सवाले पूछते हैैं तो ये चापलूसी हर किसी से इंटरव्यू में दिखनी झलकनी चाहिए.

दीपक चौरसिया ने तो मोदीजी की चापलूसी में हद पार करते हुए उनकी महान हैंडराइटिंग जनता को दिखाने के लिए कह दिया और मोदीजी इसी चक्कर में फंस कर ‘हें हें’ करते हुए स्क्रिप्टेड इंटरव्यू का पर्चा कैमरा पर दिखाने-छुपाने लगे. कैमरामैन भी बेचारा महान मोदीजी को जूम कर और महाने बनाने के चक्कर में था सो पर्चा लीक कर दिया… सो, अंतत: हुआ ये कि चापलूसी के इस खेल में इंटरव्यू-दाता और इंटरव्यू-लेवक, सबको लेने के देने पड़ गए.

इससे साबित होता है कि सबसे महान वो उपर बैठा थर्ड पार्टी वाला है, जो महान से महान लोगों से ऐसी महान गल्ती करवा बैठे की उनकी महानता पल में धुल जाए. दीपक चौरसिया इंडिया न्यूज के लंबे संत्रास के बाद एक उंचाई हासिल करने न्यूज नेशन पहुंचे थे लेकिन वहां उनका अति उत्साह भारी पड़ गया है. दीपक चौरसिया हर बार कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि उनकी व उनके चैनल की किरकिरी हो जाती है.

Aneeta Sanjeev : दीपक जी आपकी जगह कोई भी निष्पक्ष पत्रकार होता तो यह साक्षात्कार उसको कभी चेन से रहने नहीं देता सच तो यह है आप कपड़े पहने भी नंगे हो गए.

देखें संबंधित वीडियो. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.facebook.com/100021038256923/videos/332627557448517/

Pushya Mitra : पता नहीं यह स्ट्रेटेजी का हिस्सा है या ऐसा स्वतः हो गया। राहुल गांधी जहां अपने इंटरव्यूज किसी सभा के डी एरिया में पब्लिक के सामने दे रहे हैं, वहीं मोदी जी के इंटरव्यू बन्द स्टूडियो में हो रहे हैं। रवीश ने भी इसी तरह राहुल गांधी का इंटरव्यू पब्लिक के बीच में लिया था। पब्लिक के बीच में होने वाले ये इंटरव्यू बहुत पारदर्शी लगते हैं, इन्हें देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि कोई फिक्सिंग रही होगी, जबकि स्टूडियो के इंटरव्यू पर कितने सवाल उठ रहे हैं यह तो हम देख ही रहे हैं। बहरहाल, यह तो तय है कि न्यूज़ नेशन के ये दो इंटरव्यू (मोदी और राहुल के) बरसों तक लोगों को याद रहेंगे। खास कर मोदी जी वाला इंटरव्यू, जिसमें उन्होने फ्रेंडली मैच में, फ्रेंडली पिच पर सेल्फ गोल मार लिया।

वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह, अनीता संजीव और पुष्य मित्र की एफबी वॉल से.

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

दीपक चौरसिया एंड ‘न्यूज नेशन’ टीम को मोदी ने पहले ही लिखकर दे दिया था सवाल, पर्चा हुआ लीक, देखें प्रमाण

मोदीजी ‘महान’ से उनकी ‘दी ग्रेट हैंडराइटिंग’ दिखवाने के चक्कर में सवालों का पर्चा लीक करा बैठे दीपक चौरसिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. K k Singh

    May 14, 2019 at 4:22 pm

    जय हो महाप्रभु ,कैसे कैसे लोग ,तुलसी इस संसार में
    भांति भांति के लोग।

  2. NK Tiwary

    May 14, 2019 at 11:53 pm

    ये साहब इतने महान कब से बन गये।जो शोकसन्देश भी विना देखे ना लिख पाये वह उसके चीटिंग पकड़ने लगा जो विश्व मे इस कला मे महारत हासिल किये बैठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन