Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

उमेश ने सीएम के बिजनेस पार्टनर का जो स्टिंग कराया, कांग्रेस ने उस वीडियो को लपक कर सबको दिखाया!

कभी कांग्रेस समाचार प्लस चैनल के संपादक उमेश कुमार से खफा थी, क्योंकि उमेश ने सीएम रहते हरीश रावत का स्टिंग कर लिया था और चैनल पर चला दिया था. आज वही कांग्रेस अब उमेश के नए वाले स्टिंग को हथियार बना कर भाजपा पर हमलावर हो गई है. उमेश कुमार ने सीएम त्रिवेंद्र रावत के करीबी संजय गुप्ता का जो स्टिंग कराया था, उस वीडियो का प्रदर्शन कांग्रेस ने कराया. इस तरह उमेश कुमार द्वारा तैयार कराई गई पिच पर कांग्रेस ने बैटिंग कर भाजपा को रक्षात्मक मुद्रा में आने को मजबूर कर दिया है.

उत्तराखंड कांग्रेस ने व्यवसायी संजय गुप्ता और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बिजनेस पार्टनर बताया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को एक स्टिंग की क्लीपिंग दिखाई और दावा किया कि यह सीएम के करीबी मित्र संजय गुप्ता हैं. दोनों के बीच निजी और व्यावसायिक रिश्तों को साबित करने के लिए जमीन की कुछ रजिस्ट्रियां भी प्रस्तुत की गईं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सूर्यधार झील प्रोजेक्ट लाने के पीछे सीएम की मंशा संजय गुप्ता के व्यावसायिक हित साधने से जुड़ी है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेस का दावा करती है, लेकिन सीएम के करीबी संजय गुप्ता के स्टिंग, सीएम की पत्नी और संजय गुप्ता की पत्नी के संयुक्त नाम से खरीदी गई जमीन के दस्तावेज सारी स्थिति को साफ कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सूर्याधार झील योजना का शिलान्यास 25 दिसंबर 2017 को किया गया है. इससे पहले संजय गुप्ता के नाम आखिरी रजिस्ट्री 31 जुलाई 2017 को हुई है. सीएम पूर्व में संजय गुप्ता के साथ किसी भी तरह के रिश्तों को खारिज करते रहे हैं, लेकिन दस्तावेजी सबूत, स्टिंग में की जा रही बातचीत और शिलान्यास समेत कई मौकों पर सीएम के साथ संजय गुप्ता की फोटो सारी हकीकत बयान कर रही हैं. उन्होंने कहा कि करीब 70 करोड़ की लागत वाली सूर्यधार झील बनाई ही इसलिए जा रही है, ताकि सरकारी धन खर्च कर सीएम और संजय गुप्ता के व्यावसायिक हित सध सकें.

कांग्रेस ने पूरे घोटाले की सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नैतिकता का तकाजा है कि सीएम को अपने पद पर बने नहीं रहना चाहिए.

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत और संजय गुप्ता की पत्नी मनीषा गुप्ता के नाम पर चामासारी सहस्त्रधारा स्थित संयुक्त जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 27 जुलाई 2012.

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत और संजय गुप्ता की पत्नी मनीषा गुप्ता के संयुक्त नामों पर चामासारी सहस्त्रधारा स्थित जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 20 नवंबर 2012.

संजय गुप्ता द्वारा सूर्याधार झील की घोषणा से पहले खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री दिनांक आठ नवंबर 2016.

संजय गुप्ता द्वारा सूर्याधारी झील की घोषणा से पहले खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 12 जुलाई 2017.

संजय गुप्ता द्वारा सूर्याधार झील की घोषणा से पहले खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 31 जुलाई 2017.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन