Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अजय आजाद पहुंचे TV9 भारतवर्ष, OP यादव को लखटकिया एवार्ड, मनोज त्यागी सम्मानित, नितेश ने सुसाइड किया

अजय आजाद को टीवी9 भारतवर्ष को नया आउटपुट हेड बनाया गया है. अजय न्यूज24 से आए हैं. बिहार के सिवान जिले के अजय आजाद ईटीवी, महुआ, जी न्यूज, इंडिया न्यूज में भी काम कर चुके हैं. मूल रूप से

राजस्थान मूल के पत्रकार ओपी यादव को “चौधरी चरण सिंह आईसीएआर नेशनल अवार्ड फॉ़र एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म इन एग्रीकल्चर रिसच एंड डवलपमेंट” से सम्मानित किया गया है. ओपी यादव दूरदर्शन समाचार नई दिल्ली में संपादक के पद कार्यरत हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना 91 वें स्थापना दिवस पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित एक राजकीय कार्यक्रम में ओपी यादव को यह पुरस्कार दिया गया. पुरस्कार के रुप में ओपी यादव को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र के अलावा एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. ओपी यादव को यह सम्मान टेलीविजन पत्रकारिता में राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में दिया गया है.

संस्कार चैनल के CEO मनोज त्यागी को वैश्विक स्तर पर अध्यात्म, वैदिक संस्कृति और सनातनी ‘संस्कार’ को बढ़ावा देने के लिए हैरो, लंदन के मेयर ऑफिस में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन के अध्यक्ष डॉ. दिवाकर सुकुल के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मनोज त्यागी के साथ सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर, लंदन के प्रमुख राजराजेश्वर गुरु जी, हैरो, लंदन के मेयर नितिन पारिख और पॉल वॉकर, कॉरपोरेट डायरेक्टर, हैरो काउंसिल भी उपस्थित थे। धर्म अध्यात्म और वैदिक संस्कृति का विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए मनोज त्यागी को “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस” लंदन की ओर से सम्मानित किया गया है।

न्यूज 24 के मेकअप डिपार्टमेंट के इंचार्ज और मेकअप आर्टिस्ट नितेश ने सुसाइड कर लिया है. नितेश ने गाजियाबाद के वैशाली में अपने एक मित्र के घर पर सुसाइड किया. चर्चा है कि पत्नी से रिश्ते खराब होने के चलते उसने सुसाइड किया. नितेश के सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए और न ही किसी को परेशान किया जाए. उसकी मौत के बाद उसका जो कुछ भी है, उसकी पत्नी औऱ बेटे को दे दिया जाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन