Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के पत्रकार को साढ़े दस लाख का चूना लगाने वाला ठग अरेस्ट

गाजियाबाद : दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सचिन मिश्रा से प्लॉट के नाम पर साढ़े दस लाख की ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना विजयनगर की पुलिस ने रविवार को एक आरोपित साहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपितों गौरव राणा, प्रदीप राणा और महेश की भी थरपकड़ तेज कर दी है।

गौरतलब है कि सचिन मिश्रा से प्लाट के नाम पर साढ़े दस लाख की ठगी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गाजियाबाद के विजयनगर थाना पुलिस ने गत 13 मई को गौरव राणा, प्रदीप राणा, साहिद व महेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एफआईआर के मुताबिक, गौरव राणा, प्रदीप राणा और साहिद ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रानी लक्ष्मीबाई नगर, सुदामापुरी, डूंडाहेड़ा में प्लाट के नाम पर सचिन मिश्रा से साढ़े दस लाख रुपये ले लिए। गत 21 फरवरी, 2019 को गौरव ने सचिन मिश्रा की पत्नी रोहिणी मिश्रा के नाम पचास गज प्लाट की रजिस्ट्री कराई।

इसके बाद 23 फरवरी को जब सचिन प्लाट की नींव भरवा रहे थे, तभी महेश यादव अपने हथियारबंद साथियों के साथ मौके पर पहुंच कर कहने लगा कि यह प्लाट मेरा है और उसने प्लाट का काम रुकवा दिया।

इस संबंध में सचिन ने विजयनगर थाना प्रभारी को अवगत कराया तो उन्होंने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सचिन ने 25 फरवरी को इस घटना से अवगत कराया। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। ये लोग प्लाट या पैसे वापस करने का आश्वासन दे रहे हैं, मगर दे नहीं रहे हैं। सभी भूमाफिया व अपराधी हैं।

इस बीच, गत 16 मार्च को सचिन ने जिस प्लाट की बाउंडरी करवाई थी, उसे इन लोगों ने तुड़वा दिया। इसके बाद गौरव, प्रदीप, साहिद व महेश ने सचिन के प्लाट सहित करीब तीन सौ गज जमीन किसी और शख्स को बेच दी है। अब सभी लोग मिलकर सचिन और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सचिन ने प्लाट के पैसे वापस दिलवाने और अपने परिवार के जान-माल को सुरक्षित करने की मांग की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन