Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

खुद को IPS अफसर की पत्नी बताने वाली महिला वकील गई जेल, थाने लाने पर किया था बवाल (देखें वीडियो)

महिला वकील का एक ट्वीट देखें

गाज़ियाबाद पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को गाज़ियाबाद में पूर्व में तैनात एक आइपीएस अधिकारी की पत्नी बताती है। महिला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पर अशोभनीय टिप्पणी करने का भी आरोप है। इस महिला पर आरोप यह भी है कि उसने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पर न्यूज चैनल की एंकर की फोटो लगा युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपित महिला ने थाने पर जमकर हंगामा काटा और पुलिस पर अपहरण का आरोप लगाया।

सीओ सिटी द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को दिप्ती शर्मा को साहिबाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, गोविदपुरम 29 मार्च को निवासी हरेंद्र कुमार ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गार्गी नाम की फेसबुक प्रोफाइल से उसे न्यूज चैनल में जॉब का झांसा दिया गया। प्रोफाइल पर न्यूज एंकर की फोटो लगी देखकर उन्होंने एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने जवाब देना बंद कर दिया था। प्रोफाइल की जांच में पता चला कि एंकर की फोटो उसके प्रोफाइल से चोरी किए गए थे। सीओ ने बताया कि साइबर सेल की जांच के बाद इस फर्जीवाड़े में दिप्ती शर्मा का नाम सामने आया था। दिप्ती ने इस मामले में कोर्ट से अरेस्टिग स्टे ले लिया था। स्टे तीन-चार दिन पहले ही खत्म हुआ था।

कोर्ट के आदेश पर दिप्ती के खिलाफ साहिबाबाद थाने में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का भी केस दर्ज है। उसके खिलाफ सिहानी गेट थाने में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने का भी केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर गाजियाबाद में एसपी सिटी रहे दो आइपीएस अधिकारी की फोटो डालकर भी अजीबोगरीब पोस्ट कर रखी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक आइपीएस अधिकारी को वह अपना पति भी बताती है। हालांकि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। उक्त आइपीएस की फोटो को एडिट कर अपनी फोटो जोड़कर कई पोस्ट कर रखी हैं।

थाने में किया हंगामा

आरोपी महिला ने गिरफ्तारी के बाद कविनगर थाने में काफी देर तक हंगामा किया। वह महिला दरोगा और कर्मचारियों को एक वीडियो में धमकाती हुई नजर आ रही है। साथ ही अधिकारियों को भी बुरा भला कहा। पुलिसकर्मियों ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी। सीओ का कहना है कि महिला तमाम विवादों में रही है। कोर्ट के आदेश पर साहिबाबाद थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार पासपोर्ट बनवाने का भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा दीप्ति के खिलाफ सिहानी गेट थाने में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का भी केस दर्ज है। गोविंदपुरम निवासी प्रशांत ने ठगी का आरोप लगाते हुए एक केस दर्ज कराया था। इतना ही नहीं आरोपी महिला आईपीएस अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर वायरल करती थी और लोगों पर रौब झाड़ती थी।

देखें संबंधित वीडियो…

Police Station mei mahila vakil ne kiya bawal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन