Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवजोत रंधावा का आजतक से इस्तीफा! एंकर अनुराधा, राहुल और अरुण भगत की नई पारी

आजतक न्यूज चैनल से खबर है कि एंकर नवजोत रंधावा ने पारिवारिक वजहों से चैनल को गुडबाय बोल दिया है. नवजोत 17 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं. वे ज़ी न्यूज़, सहारा समय, नेटवर्क18 आदि जगहों पर काम कर चुकी हैं.

सहारा समय चैनल की एंकर अनुराधा तंवर ने इस्तीफा देकर टीवी9 भारतवर्ष ज्वाइन किया है. वे यूनएआई न्यूज एजेंसी, जिया न्यूज, न्यूज 1 इंडिया, एटूजेड न्यूज, लाइव इंडिया में काम कर चुकी हैं.

कई न्यूज चैनल में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्य कर चुके राहुल मिश्रा ने Anb न्यूज चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है. राहुल ने उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन यूनिवर्सिटी से मास कॉम करके मीडिया में आए और कई नेशनल व रीजनल चैनलों में कार्यरत रहे.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पद से इस्तीफा देकर अरुण कुमार भगत ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी (बिहार) के साथ नई पारी शुरू की है. वे प्रोफेसर बने हैं. मीडिया स्टडीज विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन