Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अजय अग्रवाल ने डीएलए अखबार पर ताला मारा

मन्दी की भेंट चढ़ गया एक और अखबार। आगरा से भी डीएलए अखबार का प्रकाशन बन्द। कभी आगरा, दिल्ली, झांसी और मेरठ चार संस्करण डीएलए के हुआ करते थे। शेष तो कबके निपट गए थे। कल से यानी 1 अक्टूबर से यह अब अपने उदगम स्थान आगरा से भी छपना बंद हो जाएगा।

डीएलए के मालिक अजय अग्रवाल हैं जो कभी अमर उजाला के भी मालिक हुआ करते थे। पर अतुल माहेश्वरी के जमाने में अजय अग्रवाल और उनके भाई अशोक अग्रवाल को अखबार में उनके हिस्से के शेयर वाले रुपये-पैसे देकर अलग कर दिया गया था। तब मिले पैसे से अजय अग्रवाल ने डीएलए अखबार कई जगहों पर शुरू किया।

ज्ञात हो कि अजय अग्रवाल अमर उजाला के संस्थापकों में से एक डोरी लाल अग्रवाल के पुत्र हैं। इसीलिए उनके द्वारा डीएलए मतलब डोरी लाल अग्रवाल के नाम से निकाला गया था। डीएलए का सफर 23 मार्च 2007 से शुरू हुआ और 30 सितंबर 2019 के दिन विराम लग गया।

डीएलए की बंदी की घटना से आगरा के मीडिया जगत को झटका लगा है। अचानक सैंकड़ो कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। देखें डीएलए के आखिरी अंक में अजय अग्रवाल ने किस तरह से गुडबॉय बोला है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन