Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोलने पर बाइक सवार पत्रकार ट्रक के आगे जा गिरा, मौत

बालकृष्ण अग्रवाल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कल एक होनहार युवा पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बिलासपुर जिला के पेन्ड्रा के युवा पत्रकार बालकृष्ण अग्रवाल की कल दोपहर मृत्यु हुई जब वे सड़क मार्ग से कहीं जा रहे थे। पत्रकारिता से जुड़े एवं नगर के प्रबुद्ध जन इस घटना से स्तब्ध रह गए हैं।

घटना दिनांक 17 अक्टूबर करीब दो बजे की है। बालकृष्ण अग्रवाल (31 वर्ष) एक अन्य पत्रकार साथी मुकेश विश्वकर्मा के साथ बाइक पर पेन्ड्रा से गौरेला आ रहे थे। रास्ते में सड़क के किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। बाइक कार के दरवाजे से टकरा गई। मुकेश विश्वकर्मा छिटककर सड़क से दूर जा गिरे जबकि बाइक चला रहे बालकृष्ण सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गये।

घटनास्थल पर ही बालकृष्ण की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि न ही ट्रक की रफ्तार तेज थी न ही बाइक सवार तेज गति से चल रहे थे। कार का दरवाजा अचानक खोले जाने के कारण यह दुर्घटना कारित हुई।

अविवाहित बालकृष्ण चार भाईयों में सबसे छोटे थे। उनके एक भाई अनिल अग्रवाल नगर के अधिवक्ता हैं। अन्य लोग पारिवारिक व्यवसाय संभालते हैं। बालकृष्ण अग्रवाल ‘पत्रिका’ अख़बार के संवाददाता के साथ स्वराज एक्सप्रेस एवं लल्लूराम डाट काम से संबद्ध थे।

उनकी पहचान एक मृदुभाषी किन्तु बेबाक पत्रकार के रूप में थी। बालकृष्ण करीब एक दशक से पत्रकारिता से जुड़े थे।

रायपुर से सुरेशचंद्र रोहरा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन