Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया : पानीपत जागरण के जीएम को डिप्टी लेबर कमिश्नर ने लगाई जमकर फटकार

पानीपत (हरियाणा) : प्रबंधन द्वारा मजीठिया वेज बोर्ड की संस्तुति लागून न करने के साथ ही सालाना वेतनवृद्धि भी न करने पर पर श्रम विभाग के दफ्तर में सोमवार को स्थानीय दैनिक जागरण यूनिट के कर्मचारियों को रोष देखते ही बना। जैसे उनकी भीड़ जमा हो गई। वहां पर उपस्थित लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा था कि खुद को विश्वसनीय कहने वाला अखबार दैनिक जागरण इतना घटियापन पर उतारू हो गया है कि उसके सारे कर्मचारी यहां न्याय मांगने पहुंच गए हैं। इस दौरान डिप्टी लेबर कमिश्नर ने पानीपत जागरण महाप्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह की जमकर क्लास ली। मामले की अगली सुनवाई 8 जून 2015 को होगी।

पानीपत में सोमवार को डिप्टी लेबर कमिश्नर कार्यालय के पास आपस में बातचीत करते दैनिक जागरण के जीएम पुष्पेंद्र सिंह और वकील मनोज दुबे

पानीपत में सोमवार को डिप्टी लेबर कमिश्नर से वार्ता के बाद वापस लौटते पुष्पेंद्र सिंह, मनोज दुबे और आदित्य

पानीपत दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने यहां के डिप्टी लेबर कमिश्नर से मजीठिया वेज बोर्ड की संस्तुति लागू न करने और सालाना वेतनवृद्धि न करने को लेकर एक शिकायत की थी। इसके बाद श्रम विभाग की तरफ से दैनिक जागरण के महाप्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह के नाम नोटिस भेजा गया था। 

सोमवार को जीएम पुष्पेंद्र सिंह वकील मनोज दुबे और गार्ड से असिस्टेंट मैनेजर (पर्सनल) बन चुके आदित्य के साथ श्रम विभाग के दफ्तर पहुंच। देरी से आने पर डिप्टी लेबर कमिश्नर ने तीनों को बाहर बैठने को कह दिया। काफी देर तक वे लघु सचिवालय में ही बात करते और घूमते देखे गए। उनकी तस्वीर भी मोबाइल में कैद हो गई। 

बाद में तीनों को बुलाकर डीएलसी ने खासकर महाप्रबंधक को कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार वह इस संबंध में कोई रियायत नहीं बरतेंगे। विशेष तौर से कानपुर से पहुंचे वकील मनोज दुबे, पुष्पेंद्र सिंह और आदित्य को इस निर्देश से जैसे सांप सूंघ गया। तीनो डिप्टी लेबर कमिश्नर से सिर्फ जी सर, जी सर कहते हुए वहां से धीरे से खिसक लिए। इस मामले में अब अगली सुनवाई आगामी 8 जून 2015 को होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन