Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में टीवी पत्रकार को साजिशन ट्रक से कुचलने की कोशिश, लूटपाट

ट्रक पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र के सगे भाई का निकला, सपाइयों के दवाब में तहरीर के बावजूद एफआईआर लिखने में हीला हवाली, समझौता न करने पर पत्रकार को उल्टा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी, एडीजी जोन बरेली के आदेश पर तीसरे दिन पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

के न्यूज संवाददाता धर्मेंद्र सिंह चौहान

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में माधोटांडा रोड से कवरेज करके वापस लौट रहे “के न्यूज़” चैनल के संवाददाता धर्मेंद्र सिंह चौहान को एक ट्रक ने साजिशन कुचलने की कोशिश की। विरोध करने पर ड्राइवर और क्लीनर में उनका पर्स छीन लिया जिसमें 38000 रुपये थे। इन लोगों ने हमला कर घड़ी भी लूट ली और कुछ कागजात आदि छीन लिए।

मौके पर मौजूद लेखपाल ओम प्रकाश राजपूत व सौरव शर्मा ने पत्रकार धर्मेंद्र को बचाया तभी हमलावर ड्राइवर क्लीनर और उसके अन्य साथी मौके से भाग गए। घटना शहर से सटे गौहनिया चौराहे पर हुई। सूचना मिलते ही मौके पर सुनगढ़ी थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार बाजपेई पहुंचे, तब तहकीकात करने पर हमलावरों का ट्रक समीप ही स्थित ललित हरि चीनी मिल के यार्ड में खड़ा पाया गया,सभी हमलावर ट्रक छोड़कर भाग गए थे।

थाना सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित पत्रकार धर्मेंद्र सिंह चौहान का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया लेकिन उसकी तहरीर पर 48 घंटे बाद भी जब मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला ने पूरे मामले से उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी को मेल करके अवगत कराया। साथ ही ट्विटर से एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्र को जानकारी दी।

एडीजी जोन बरेली के आदेश पर काफी हीला हवाली के बाद सुनगढ़ी थाना पुलिस को पत्रकार धर्मेंद्र सिंह चौहान की तहरीर पर तीसरे दिन देर शाम ट्रक चालक व क्लीनर तथा एक अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयास व लूट का मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

पीड़ित पत्रकार धर्मेंद्र ने भड़ास 4 मीडिया को बताया कि सुनगढ़ी थाना प्रभारी आरोपी पक्ष के पैरोकारों के दबाव में उन पर समझौता करने का लगातार दबाव बनाए हुए थे, इसीलिए तहरीर के बावजूद एफ आईआर लिखने में हीला हवाली की जा रही थी। दरअसल ट्रक जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र के सगे भाई का है जो कि समाजवादी पार्टी का नेता है। यह शख्स समझौता न करने पर उन पर उल्टा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन