Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ नेशन से अब इस पत्रकार का इस्तीफा

न्यूज़ नेशन के रीजनल चैनल न्यूज़ स्टेट (एमपी सीजी) से मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज और एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर अनुराग सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. अनुराग सिंह न्यूज़ नेशन के रीजनल चैनल एमपी सीजी की लांचिंग टीम में थे.

न्यूज़ स्टेट इस समय बार्क TRP में नंबर 2 की पायदान पर है. ये वहां के पहले इंप्लॉयी थे. न्यूज़ स्टेट को नंबर 2 की पायदान पर लाने में अनुराग का अहम योगदान रहा है.

इसके पहले अनुराग सिंह सहारा समय, बंसल न्यूज़ जैसे कई चैनलों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. अनुराग सिंह के अचानक न्यूज़ स्टेट छोड़ने की वजहों का खुलासा अभी नहीं हुआ है. अनुराग बहुत जल्दी जल्दी संस्थान बदलने वालों में से नहीं हैं. अनुराग के बारे में उनके साथ काम करने वाले साथी कहते हैं वो अपने काम को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं.

अनुराग सिंह ने न्यूज़ स्टेट को अलविदा कहने के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है, जो इस प्रकार है-

2 साल पहले 11 मार्च 2018 को मैंने न्यूज़ नेशन के रीजनल चैनल न्यूज़ स्टेट को जॉइन किया था। मैं इस संस्थान का पहला इंप्लाई था। बहुत सारी जिम्मेदारियां थीं और बहुत सारे भरोसों पर खरा उतरना था। आज पता नहीं कितना उतर पाया या कितना नहीं उतर पाया लेकिन शरीर में जितनी संभवानाएं थीं वो एक कीं। मुझे एक एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर्स ने सलाह दी थी कि अपने घुटने का ऑपरेशन करवा लो लेकिन मैंने नहीं करवाया क्यों कि एमपी सीजी में चुनाव थे। ये मेरी ज़िद थी कि मैं अपने जीवन में किसी बड़े इवेंट को मिस होते हुए ना देखूं और मैंने कभी ऐसा होते हुए देखा भी नहीं। आज हम एमपी सीजी की मार्केट में हम नंबर 2 हैं, इसमें बहुत सारे लोगों का पसीना लगा है। सभी लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं। आप ऐसे ही मेनहत करते रहिए, हम सब के सपनों को पूरा करते रहिए, ईश्वर ने चाहा तो फिर मुलाकात होगी।

अनुराग सिंह, शिफ्ट इंचार्ज, न्यूज़ स्टेट, एमपी सीजी
एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर, न्यूज़ नेशन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Anant vishwakarma

    March 30, 2020 at 12:22 am

    क्या हुआ भाई। अचानक से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन