Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशंस के मालिक मुरलीधर सिंगोटे का निधन

महाराष्ट्र से एक दुखद खबर आ रही है। यहां के चर्चित समाचार पत्र समूह श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशंस के मालिक और वरिष्ठ पत्रकार मुरलीधर सिंगोटे का पुणे में निधन हो गया। वे पुणे के तालुका जुन्नर के उंब्रज में निवास कर रहे थे। मुरलीधर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

87 साल के मुरलीधर सिंगोटे की कंपनी श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशंस हिंदी दैनिक यशोभूमि के साथ साथ तीन मराठी दैनिक पुण्यनगरी, आपला वार्ताहार और मुम्बई चौफेर के साथ साथ कन्नड़ दैनिक कर्नाटक मल्ला का प्रकाशन करती है।

वे अपने पीछे तीन बेटों प्रवीण मुरलीधर सिंगोटे, अरविंद मुरलीधर सिंगोटे और संदीप मुरलीधर सिंगोटे समेत नाती पोतों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

मुरलीधर ने अपने करियर की शुरुआत समाचार पत्र वितरक के रूप में की थी। बाद में उन्होंने खुद के अखबारों का प्रकाशन शुरू किया।

मुरलीधर के निधन पर श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशंस, श्री अम्बिका एजेंसी के कर्मचारियों सहित मुम्बई के पत्रकारों, समाचार पत्र विक्रेताओं में शोक की लहर है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
9322411335


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन