Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

पीटीआई के दिल्ली आफिस से कड़ी फटकार के चलते ब्यूरो चीफ ने की आत्महत्या?

पुलिस कर रही मामले की जांच, कारण तलाश रही पुलिस… पटना/रांची । समाचार एजेंसी पीटीआई के झारखंड के ब्यूरो चीफ ने आज सुबह आत्महत्या कर ली। ब्यूरो चीफ का नाम पीवी रामानुजम है, जो उड़ीसा के रहने वाले थे। उन्होंने रांची के अपने आवास में सुसाइड किया है।

पिछले दो दिनों से वे तनाव में चल रहे थे क्योंकि इन्टरनेट लाईन ख़राब चल रही थी जिससे कोई खबर वे दिल्ली नहीं भेज पा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से कल उनको खबरों के लिए काफी फटकार लगाई गयी थी जिसके कारण दुखी होकर उन्हें आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा। वे सपरिवार रांची में रहते थे और फ़िलहाल उनका बेटा उड़ीसा गया हुआ था।

पुलिस छानबीन में जुटी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। रांची के पत्रकारों का कहना है कि वे बहुत ही अच्छे इंसान थे, मिलनसार थे। हम लोगों के मित्र रामानुजम ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है, यह पत्रकार जगत के लिए एक चिंता की बात है। कुछ वर्ष पहले जब झारखंड विधान सभा की प्रेस सलाहकार समिति अध्ययन यात्रा पर अंडमान निकोबार, गोवा और मुंबई गई थी। तब यात्रा के दौरान रामानुजन के साथ पत्रकारों ने काफी समय बिताए थे जिससे सदैव लोग उन्हें याद रखेंगे। हमने अच्छा मित्र खो दिया।

रांची के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट में उनकी साथ की तस्वीर साझा की है और कहा है कि उनकी कमी सदैव रांची की पत्रकारिता जगत को खलेगी। जो तस्वीर साझा की है उसमें पहली पंक्ति में (बायें से) पहले उजली कमीज में पीटीआई रांची के ब्यूरो प्रमुख पी.वी. रामानुजम दिखाई दे रहे हैं। अब वह हमारे बीच नहीं रहे मगर उनकी यादें सदैव जीवित रहेगी।

विजय शंकर की रिपोर्ट.

मूल खबर-

पीटीआई के स्टेट ब्यूरो चीफ ने आत्महत्या कर ली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन