Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कार्यदायी संस्था के खिलाफ खबर न लिखने के लिए पत्रकारों का बंध गया महीना!

पिछले दो माह से चल रहा है यह खेल, अखबारों से गायब हुईं सीवरेज व आम आदमी से जुड़ी असली खबरें, बुलंदशहर में 6 हजार रुपए महीने में भर गए सड़को के गड्ढे, सीवरेज प्लांट के नाम पर पूरे शहर की सड़कों की कर दी खुदाई

बुलंदशहर। सीवरेज प्लांट की खुदाई के नाम पर पूरे शहर को तहस-नहस कर दिया गया है। शहर की मुख्य सड़क के अलावा सभी प्रमुख मार्ग, गली मोहल्लों की सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है। जहां जहां सीवरेज की पाइपलाइन पड़ चुकी है, वहां की सड़कें अब भी गड्ढा युक्त हैं।

आम आदमी का जीना दुशवार हो चुका है। प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ चुका है। वायु मंडल में धूल मिट्टी के कणों के कारण पीएम 10 काफी बढ़ चुका है। सीवरेज पाइपलाइन के निर्माण में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। 440 करोड़ की इस अमृत योजना में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है।

दो महीने पहले तक यह सब अखबारों को दिख भी रहा था और छप भी रहा था। दो महीने से अचानक सीवरेज पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं पर अब पर्दा डालने की कोशिश चल रही है। सभी अखबारों में खबर छपना बन्द हो गयी हैं। मानों जैसे अब शहर की सड़कें बहुत खूबसूरत हो गई हों। लेकिन शहर का हाल अब और बद से बदतर हो गया है। लेकिन अखबारों के पत्रकारों को अब हर महीने वाला लिफाफा दिख रहा है।

नगर पालिका के एक बड़े जनप्रतिनिधि ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों से अखबार वालों की सेटिंग करा दी है। हर महीने 6 हजार का लिफाफा देना तय हुआ है। इसके बदले में अखबार वालों ने अपनी आंखों को बंद करने का वादा किया है। अमृत योजना के तहत सीवरेज का यह काम फरवरी 2022 तक चलेगा। ऐसे में अखबार वालों को जब तक अच्छी खासी मोटी रकम मिल चुकी होगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन