Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तेजी से फैल रहा मीडिया में कोरोना

ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ चैनल में कई लोग कोरोनाग्रस्त हो गए हैं। कई एंकर भी चपेट में हैं। लोगों को ऑफिस जबरन बुलाकर काम कराने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस चैनल में वीकली ऑफ भी केवल एक दिन का है।

सूत्रों के मुताबिक संक्रमित मीडियाकर्मियों के सम्पर्क में आए लोगों का परीक्षण नहीं कराया जा रहा है। इससे हर कोई आशंकित है कि कहीं वो भी महामारी की चपेट में न आ जाए।

उधर भोपाल से सूचना है कि अनुराग अमिताभ (इंडिया टीवी) और रवीश पाल सिंह (आज तक) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मीडियाकर्मियों ने दोनों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

दैनिक जागरण मेरठ में कई लोग कोरोनाग्रस्त हैं। प्रबंधन केस छुपाने में जुटा है। एक मीडियाकर्मी होम कोरंटाईन है। सभी लोगों को ऑफिस बुलाकर काम कराने से संक्रमण फैल रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन