Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फुली सैनिटाइज रहने के बावजूद शराब उद्यमी हुआ कोरोना संक्रमित!

चंद्रशेखर सिंह
तस्वीर पुरानी है और ब्यूटी मोड कैमरे की है

हमारे होम टाउन गाजीपुर के हालिया बने बड़े भाई और मित्र चंद्रशेखर सिंह कोविड-19 के चंगुल में फंस गए हैं. इस विकट महामारी वाली बीमारी के अदृश्य दुष्टों ने पूर्व समाजसेवी और वर्तमान शराब उद्यमी चंद्रशेखर सिंह पर अचानक ही हमला बोल दिया. हालांकि वे खुद को अक्सर फुली सैनिटाइज करते रहते थे, पर वे किन्हीं बददुवाओं से बच न सके और कोरोनाग्रस्त हो गए.

गाजीपुर जिले में शराब के थोक आपूर्तिकर्ता चंद्रशेखर सिंह को लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद चंद्रशेखर जी देश दुनिया की चिंताओं से लबरेज हैं. वे लोकतंत्र को लेकर आजकल ज्यादा चिंतित रहते हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रशांत भूषण को दी गई एक रुपये की सजा से विचलित होकर उनने मुझे फोन किया और मैं लंबे विमर्श की आहट वाली कॉल देखर सहम गया.

फोन पर बातचीत चलने के दरम्यान उनकी तरफ से लगातार कुछ पीं पीं करती मशीनों की आवाज मुझे सुनाई दे रही थी. मैंने खैरियत को लेकर चिंता जताई तो वे बताने लगे कि सहारा अस्पताल में एडमिट हैं, कोविड-19 के चक्कर में.

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की शुरुआत में अपन गाजीपुर में ही फंस गए थे. मदिरा की तमाम दुकानें वगैरह बंद हो गई थीं. ऐसे में जिन कुछ भलेमानुषों के सौजन्य से कुछ रोज सोम पान का सुख उठाया उसमें बड़े भाई चंद्रशेखर जी भी शामिल हैं.

ईश्वर से कामना करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ होकर लौटें. बैठे बैठे प्रवचन देने में वे जितना वक्त खर्चते हैं, उतना वक्त वह टहलने और योगा-व्यायाम करने में लगाएं ताकि लगातार व्यापक होते उदर को शांति प्रदान करते हुए पुराने स्थान पर पुनर्स्थापित किया जा सके.

अगर आप जिला गाजीपुर के एंटरप्रीन्योर उर्फ बिजनेसमैन चंद्रशेखर जी के शुभेच्छु हैं या लोकतंत्र को लेकर चिंतित रहते हैं तो इस मनुष्य व इस देश की हालत का हालचाल जानने के लिए उन्हें 9452731837 पर फोन कर सकते हैं. दावा है कि वे आपसे पूरी मोहब्बत से बतियाएंगे और अपनी चिंताओं से आपको पूरी तरह अवगत कराकर आपको चिंता में डाल देंगे.

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन