Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान अखबार में फिर कई सम्पादक बदले, एक की छुट्टी

हिंदुस्तान अखबार से संपादकों के निकाले जाने का दौर जारी है। अबकी गाज रांची संस्करण के सम्पादक पर गिरी है। कई संपादकों का तबादला भी हुआ है।

बनारस हिन्दुस्तान के नए संपादक रजनीश त्रिपाठी बनाए गए हैं। अब तक संपादक पद पर काबिज आलोक मिश्रा के बारे में जानकारी मिल रही है कि उन्हें मुजफ्फरपुर संस्करण का संपादक बनाकर भेजा गया है।

रजनीश त्रिपाठी अब तक हिंदुस्तान वाराणसी में न्यूज़ एडिटर थे। इनको ही बनारस में संपादक बना दिया गया है।

मुजफ्फरपुर के सम्पादक विवेक श्रीवास्तव को रांची भेजा गया है। रांची में अब तक सम्पादक के रूप में काम देख रहे अनिल भास्कर को कार्यमुक्त किए जाने की सूचना है।

ज्ञात हो कि प्रबंधन ने पहले पत्रकारों से जबरन त्यागपत्र लिया। इसके लिए संपादकों को माध्यम बनाया। पत्रकारों की छंटनी के बाद दैनिक हिन्दुस्तान के धनबाद के संपादक गीतेश्वर प्रसाद पर गाज गिरी।

अब रांची के संपादक अनिल भास्कर हटा दिये गये हैं। विवेक श्रीवास्तव को रांची का नया संपादक बनाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन