Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ वरुण उपाध्याय बने न्यूज़ वन इंडिया के जोनल एडिटर

लखनऊ। वाराणसी दैनिक भास्कर यूनिट के पूर्व संपादक डॉ वरुण उपाध्याय इस समय न्यूज़ वन इंडिया के जोनल एडिटर बन गए हैं।

डॉ उपाध्याय की तीखी, चुटीली तथा चिकोटी काटने वाली लेखनी चर्चित है। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करते रहे हैं।

न्यूज़ वन इंडिया में उन्हें आए बहुत ही कम दिन हुए हैं उसके बावजूद भी उन्होंने अयोध्या, सुल्तानपुर लखनऊ जैसे शहरों में शिक्षा विभाग मे बड़े पैमाने पर हुए घोटाले को उजागर कर शासन और प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

डॉ उपाध्याय ने वाराणसी में दैनिक भास्कर के संपादक होने की हैसियत से नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले को उजागर किया था। घोटाले से संबंधित अफसरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंच गई है। परंतु उसमें अभी कार्यवाही होना बाकी है। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करेगी।

वाराणसी के मूल निवासी डॉक्टर वरुण की प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से परास्नातक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से नेट पीएचडी कम्प्लीट की। पिस्टल शूटिंग में प्रतिभागी रह चुके हैं।

पांच साल के पत्रकारीय करियर में डॉ उपाध्याय दैनिक विहान, ग्रुप-5, राइप न्यूज़, दैनिक भास्कर में ब्यूरो चीफ और संपादक रहे। इसके पूर्व भाजपा में 4 वर्षों तक विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन