Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इटावा के पत्रकार हुए दुर्घटना बीमा से कवर

इटावा । प्रेस क्लब इटावा की ओर से दुर्घटना बीमा योजना की प्रतियों को आज पत्रकारों में वितरित कराया गया। प्रेस क्लब इटावा की तरफ से पहली बार पत्रकार सदस्यों के लिए दुर्घटना बीमा योजना शुरू कराया गया है। इस मौके पर आज आयोजितक कार्यक्रम को पत्रकार-अधिवक्ता समन्वय एवं बीमा पालिसी वितरण कार्यक्रम का नाम दिया गया।

प्रेस क्लब इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर गौर, अधिवक्ता अनिल कुमार गौर व साथी अधिवक्ताओं ने सभी पत्रकारों को बीमा पालिसी की प्रतियां प्रदान कराईं।

मुख्य अतिथि चंद्र शेखर गौर और वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह गौर ने इस मौके पर अपने विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा कवर देने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर गौर और विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह गौर, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह पाल और प्रेस क्लब के कानूनी सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता मोहसिन अली ने पत्रकारों को पालिसी वितरित की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंन्त्री विशुन चैधरी द्वारा किया गया।

दुर्घटना बीमा योजना की मुख्य प्रति प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश शाक्य और महामंत्री विशुन कुमार को प्रदान की गई जब कि सोहम प्रकाश, मोहम्मद बारिश रमेश यादव, सुशील कुमार, वहाज अली खान निहाल, दिलीप सिंह छोटू, गुलशन कुमार, दिनेश यादव, आकिब एजाज, राजेन्द्र कुदेशिया, संतोष कुमार गोस्वामी, राजत कुमार, प्रमोद दीक्षित, महादेव बर्मन आदि को बीमा की प्रतियां प्रदान की गईं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन