Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर ने हिमाचल प्रदेश संस्करण की 13वीं वर्षगांठ पर 144 पेज का अखबार निकाला

-अविनाश विद्रोही-

दैनिक भास्कर हिमाचल ने आज निकाला महासंस्करण…

आज दैनिक भास्कर ने 144 पेज का संस्करण निकाल कर एक नया प्रयोग किया होगा, ये सोच पर पूरे अखबार को खंगालने लगा। रोज की खबरों वाले अखबार के इलावा न इसमें कुछ खास कन्टेन्ट था न ही कोई ऐसी बड़ी खबर जिसे पढ़ कर इस अखबार को 144 पेज का यादगार अखबार समझा जाता।

पूरे अखबार में विज्ञापन के अलावा पाठकों के लिए ऐसा कुछ खास नहीं था जो पाठकों ने न पढा हो। अखबार की मार्केटिंग टीम ने बेहतरीन प्रयास जरूर किया है। दिवाली से पहले एक विज्ञापन परिशिष्ट निकाल कर पूरी हिमाचल सरकार के साथ साथ बड़े बड़े विज्ञापन दाता जरूर निचोड़ डाले हैं।

यदि मोटा मोटा अनुमान लगाया जाए तो अखबार ने 50 लाख से लेकर 80 लाख तक का विज्ञापन एक दिन में कम से कम कमाया होगा।

डियर भास्कर, एक बात की मुबारकबाद जरूर बनती है, कोरोना काल में इतना विज्ञापन अखबार के लिए निकालना सच में बड़ी बात है. लेकिन पाठकों को महा संस्करण बता कर सिर्फ विज्ञापन दिखाना ठीक नहीं है। कम से कम इतने बड़े अखबार को हर जिले से एक ऐसी खबर देनी चाहिए थी जो पाठकों पर अपना प्रभाव छोड़ती।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन