Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

इंद्राणी मुखर्जी अपनी बहन की हत्या के आरोप में अरेस्ट

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंद्राणी पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या कर दी थी और उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जंगल में गाड़ दिया था। वर्ष 2012 में इंद्राणी की बहन शीना बोरा की हत्या हुई थी। शोना आईएनएक्स मीडिया कंपनी की सीईओ भी रह चुकी था। तब से यह मामला सुलझ नहीं पाया था।

इस हत्या के बारे में एक सूत्र ने पुलिस को सुराग दिया जिसके बाद इंद्राणी के ड्राइवर से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि उसने इंद्राणी के कहने पर शीना की हत्या की थी। हत्या के बाद ड्राइवर ने शीना के शव को रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया था। रायगढ़ के जंगल में शव मिलने की पुष्टि के बाद और ड्राइवर की स्वीकारोक्ति पर मुंबई पुलिस ने मंगलवार को इंद्राणी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इंद्राणी को अदालत ने 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि खार पुलिस ने उन्हें धारा 406/15, 302, 201, 34 के तहत अरेस्ट किया है। इन्द्राणी स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी हैं। 2002 में इंद्राणी की पीटर मुखर्जी से शादी हुई। यह पीटर मुखर्जी की दूसरी शादी थी। सीईओ बनने के पहले तक इन्द्राणी एचआर कंसल्टेंट थी। शादी के बाद वे आईएनएक्स मीडिया कंपनी की सीईओं भी बनीं। उन्होंने कई चैनल भी लॉन्च करवाए थे। पुलिस को शक है कि इन्द्राणी ने शीना की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते की। दरअसल, दोनों बहनों के बीच लम्बे समय से किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उनके बीच कई बार झगड़े भी हुए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन