Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला नोएडा के ब्यूरो चीफ पद पर नई तैनाती

18 साल से नोएडा ब्यूरो चीफ के पद पर जमे एसएस अवस्थी का तबादला कर दिया गया है।

अमर उजाला नोएडा ब्यूरो में बतौर चीफ ब्यूरो तैनात एसएस अवस्थी का तबादला मथुरा हो गया है और उनकी जगह संजय सिसोदिया की ताजपोशी हुई है।

18 साल से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डटे रहे अवस्थी सम्पादकों की आंखों की किरकिरी भी बने हुये थे, लेकिन मालिकान से उनकी नजदीकी के कारण उन पर कभी आंच नहीं आई। ऐसी चर्चा है कि इस बार विरोधी गुट का तीर निशाने पर लगा है।

इन दिनों कन्सल्टिंग एडिटर उदय कुमार और दिल्ली एनसीआर के सम्पादक भूपेन्द्र कुमार की तूती बोल रही है। इनके करीबी संजय सिसोदिया को नोएडा ब्यूरो की कमान सौंपी गई है।

संजय गाजियाबाद में दैनिक जागरण और अमर उजाला में लंबी पारी खेल चुके हैं। संजय रहने वाले भी गाजियाबाद के ही हैं। अभी तक वह अमर उजाला फरीदाबाद में कामकाज देख रहे थे।

बीते तीन साल से संजय सिसोदिया फरीदाबाद के ब्यूरो चीफ थे। चर्चा तो यहां तक है कि फरीदाबाद ब्यूरो कार्यालय को बंद किया जा रहा है।

विरोधी गुट के अचानक किये गये वार से एसएस अवस्थी सन्न रह गए हैं। इस बार वह अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। चार जनवरी से उन्हें मथुरा कार्यालय में ज्वाइन करना होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन