Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अलीगढ़ के न्यूज़ पोर्टल संचालक एकजुट हुए, जल्द होगा ‘नपाई’ का गठन

अलीगढ: अलीगढ जनपद में न्यूज़ पोर्टल संचालकों और पत्रकारों की बुधवार को एक बैठक हुयी. अलीगढ प्रेस क्लब पर प्रस्तावित इस बैठक को मालवीय पुस्तकालय के पास जीटी रोड पर आयोजित किया गया. करीब एक बजे शुरू हुयी इस बैठक में दर्जनभर न्यूज़ पोर्टल संचालकों ने भाग लिया. इस बैठक में न्यूज़ पोर्टल संचालको ने देशव्यापी संगठन बनाने पर चर्चा की.

बैठक में AB लाईब न्यूज़ पोर्टल संचालक विशाल अग्रवाल ने कहा कि अलीगढ जिले से देशभर के न्यूज़ पोर्टल संचालकों को एक मंच पर लेन के लिए न्यूज़ पोर्टल ऐसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया का गठन किया जाना चाहिए. सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर समाचार प्रसारित करने वाले सभी पत्रकारों को इस संगठन में सहमित्र, मित्र और सखा के रूप में जगह दी जाएगी.

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल के संचालक प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह न्यूज़ पोर्टल के पत्रकरों को सम्मान देने में हो रही कंजूसी को समाप्त करने के लिए आज के समय में न्यूज़ पोर्टल संचालकों को भी एकजुट होकर काम करने की जरूत है. इस मौके पर अतीफुर्ररहम और रंजन राणा ने संगठन की महत्त्व पर प्रकाश डाला.

करीब दो घंटे तक चली इस पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा हुयी. द खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल के संचालक संजीव प्रताप ने कहा कि यह बहुत अच्छा मौका है कि सभी लोग आज एकजुट होने के लिए अग्रसर है. इस बैठक में संयोजक प्रवीण कुमार, विशाल अग्रवाल, रंजन राणा, संजीव प्रताप, हशरत खान, रितेश यादव, चमन शर्मा,चंचल वर्मा, आदि मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन