Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ईयरशॉट तमाम भारतीय भाषाओं में पोडकास्ट में डॉल्बी एटमॉस का अनुभव पेश करेगा

ईयरशॉट डॉल्बी एटमॉस में स्ट्रीम होने वाली भारत की पहली पोडकास्ट सेवा बना। ईयरशॉट इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, असमी और भोजपुरी भाषा में डॉल्बी एटमॉस में ओरिज़नल्स स्ट्रीम करेगा

नई दिल्ली । न्यूज़, एंटरटेनमेंट और ऑडियो ओरिज़नल्स के लिए भारत के डिजिटल डेस्टिनेशन, ईयरशॉट डॉट इन ने आज ईयरशॉट पोडकास्ट स्ट्रीमिंग सर्विस ऐप पर डॉल्बी एटमॉस इमर्सिव ऑडियो के लॉन्च की घोषणा की। ईयरशॉट भारत का पहला पोडकास्ट प्लेटफॉर्म है, जो डॉल्बी एटमॉस में अपना सिग्नेचर पोडकास्ट और ओरिज़नल्स सीरीज़ स्ट्रीम कर रहा है। डॉल्बी एटमॉस श्रोताओं को अपनी पसंदीदा ऑडियो कहानियों के साथ शानदार अनुभव प्रदान करेगा।

यूजर्स के लिए पोडकास्ट बेजोड़ है क्योंकि यह उपभोक्ताओं के लिए चलते-फिरते या घर पर मनोरंजन और न्यूज़ पेश करता है। ईयरशॉट.इन ऐप के यूज़र्स अब डॉल्बी एटमॉस के साथ बेहतरीन ऑडियो अनुभव ले सकते हैं और अपने मोबाईल पर ऑडियो सुनने के अनुभव में हमेशा कुछ नया पा सकते हैं। ईयरशॉट पर विभिन्न भाषाओं में डॉल्बी एटमॉस में पोडकास्ट का अनुभव यूज़र को शानदार साउंडस्केप में जोड़ देता है, जो ऑडियो की हर बीट को ठीक उसी तरह पेश करता है, जैसा कि उसे होना चाहिए। यह अतुलनीय क्लैरिटी, डेप्थ और रियलिज़्म प्रदान करता है।

इस लॉन्च के बारे में गौरव चौधरी, को-फाउंडर एवं सीईओ, ईयरशॉट मीडिया ने कहा, ‘‘ईयरशॉट भारतीय ऑडियो की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ जर्नलिज़्म और प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग लेकर आया है। हम डॉल्बी के साथ अपने सहयोग के लिए अत्यधिक उत्साहित हैं। हमारे श्रोता अब हमारी सिग्नेचर पोडकास्ट एवं सीरीज़ डॉल्बी एटमॉस में अपने डॉल्बी एटमॉस इनेबल्ड स्मार्टफोन पर सुन सकेंगे। यह नया ऑडियो अनुभव सपोर्टेड स्मार्टफोंस पर विभिन्न शैलियों और भाषाओं में आकर्षक ऑडियो डॉक्युमेंट्रीज़, न्यूज़ फीचर्स, मनोरंजन एवं लाईफस्टाईल कंटेंट और फिक्शन को एंजॉय करने का व लेने का नया तरीका पेश करेगा।’’

पंकज केडिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, इमर्जिंग मार्केट्स, डॉल्बी लैबोरेटरीज़ ने कहा, ‘‘हम ईयरशॉट्स के अद्भुत सिग्नेचर पोडकास्ट और ओरिज़नल सीरीज़ पर डॉल्बी एटमॉस का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईयरशॉट अपने श्रोताओं को क्षेत्रीय भाषा का कंटेंट प्रस्तुत करने में अग्रणी है और ईयरशॉट के साथ हमारा काम उस विविधता और भारतीय कंटेंट के परिवेश की गहराई का प्रतिबिंब है, जो अनेक भारतीय भाषाओं और बोलियों में विस्तृत है। इस उपलब्धि के साथ हम डॉल्बी एटमॉस का अनुभव नई कंटेंट श्रेणियों में विस्तारित कर रहे हैं, जो इस परिवेश का विकास करेगा।’’
कंपैटिबल डॉल्बी एटमॉस इनेबल्ड स्मार्टफोंस पर ईयरशॉट.इन ऐप के साथ उपभोक्ता डॉल्बी एटमॉस में पोडकास्ट्स का आनंद अनेक भारतीय भाषाओं में ले सकेंगे। इन पोडकास्ट्स में इंग्लिश में ‘‘लिसन टू द जंगल, लिसन टू द फॉरेस्ट’’,‘‘फूलन’’; हिंदी में ‘‘तानाशाह- द ग्रेट डिक्टेटर”; असमिया में ‘‘बादुली मंदिर (बैट टेंपल)’’; भोजपुरी में ‘‘ जिया राजा बनारस’’ और बंगाली में ‘‘द मैनईटर्स ऑफ बंगाल’’, ‘‘पुरोनो कोलकातार गोलपो’’ आदि शामिल हैं।

ईयरशॉट.इन पर विभिन्न भाषाओं, इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, असमिया और भोजपुरी में कंटेंट उपलब्ध है। यहां आप डेली न्यूज़ बुलेटिन, गहन विश्लेषण और विवरण, राजनीति, स्वास्थ्य, अपराध, हॉरर तथा अन्य कई विषयों, विस्तृत ग्राउंड रिपोर्टेज एवं दिलचस्प फिक्शन के साथ ऑडियो फीचर्स पर पोडकास्ट सुन सकते हैं। ईयरशॉट की टीम में भारत के अग्रणी एडिटर, जर्नलिस्ट एवं रेडियो प्रोफेशनल्स शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन