Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का चुनाव सम्पन्न

मो. फहीम अध्यक्ष व रितेश द्विवेदी महासचिव चुने गए

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद की नई कार्यकारिणी का एडम इफ़ज़ स्कूल में गठन किया गया जिसमे दिल्ली और लखनऊ से आये निर्वाचन पर्यवेक्षक की तीन सदस्यीय समिति के पदाधिकारी डॉ अजय त्रिवेदी प्रदेश सचिव,राजेश मिश्र के साथ ही राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस की निगरानी में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

इस दौरान निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें मुरादाबाद जनपद के लिए उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष के तौर पर मोहम्मद फहीम को चुना गया जबकि महासचिव रितेश द्विवेदी बने वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में आशुतोष कुमार मिश्रा चुने गए जबकि उपाध्यक्ष (प्रथम) ज़ाहिद परवेज़ बने । सचिव (प्रथम) के तौर पर शाहनवाज़ नकवी और मोहम्मद शाहजेब को सचिव (द्वित्तीय) की जिम्मेदारी दी गई है । कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी अंकित चौहान को सौंपी गई है ।

मंडल सचिव के तौर पर रविन्द्र कुमार और मयंक व्यास को ज़िम्मेदारी सौपी गई है । मनोज कुमार शर्मा को संगठन सचिव, संजीव कुमार को सचिव, इमरान ज़हीर को सोशल मीडिया प्रभारी, इरशाद अली को जिला प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है । उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुरादाबाद यूनिट की कार्यकारिणी में मनोज गुप्ता, इंजीनियर राशिद हुसैन, विभव पौरव, अरहम अली, रवित कुमार, विकास गुप्ता, मंजीत कुमार और जरीस मालिक का चयन किया गया है ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन