Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हेमंत तिवारी चौथी बार चुने गए पत्रकारों के अध्यक्ष

सुरेश गांधी

प्रेस क्लब लखनऊ के राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति लखनऊ (एकीकृत) के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी को एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिया गया है। हेमंत तिवारी को कुल 350 वोट मिले है। इस तरह उन्होंने जीत की ‘हैट्रिक‘ लगाई है। वे लगातार चार बार से इस पद पर चुने जा रहे है।

इस पद के लिए प्रत्याशियों में ज्ञानेन्द्र शुक्ल को 187, मनोज मिश्रा को 180, प्रभात त्रिपाठी को 11, अमित मिश्रा को 9, मोइज को 5, एके सेठ को 1 व नीरज कुमार तिवारी को 1 मत हासिल हुए है।

बता दें, उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। सचिव पद के विजेता शिवशरण सिंह को 197 मत मिले। जबकि भारत सिंह को 159, अजय श्रीवास्तव को 141, कुसुम ताल्हा को 118 व सबी हैदर को 93 वोट मिले। कुल 759 वोटों की गिनती हुई। मुख्य निर्चाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन