Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरणकर्मियों ने किया जागरण के नोएडा दफ्तर के आगे प्रदर्शन, प्रबंधन हुआ चित्त

नई दिल्ली। मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने शनिवार को कंपनी के सेक्टर 63 स्थित दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की संख्या और उनके जोश को देखकर प्रबंधन के चमचे दफ्तर के बाहर आ गए। उनके चेहरों पर दिख रहा खौफ साफ़ बता रहा था कि वे कितने बुरी तरह डरे हुए थे।

पूरे प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के चमचों की हालत देखने लायक थी।

इस दौरान जागरण कर्मचारी यूनियन के संरक्षक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही और कर्मचारियों के नेता वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप कुमार सिंह ने जागरण के गेट के आगे सभा भी की। उन्होंने प्रबंधन को साफ़ शब्दों में चेतावनी दी कि कर्मचारियों के खिलाफ साजिशें करना बंद कर दो और तुम्हारे पापों का घड़ा अब भर चुका है। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जागरण प्रबधन कर्मचारियों के खिलाफ ख़ूनी खेल खेलने की तैयारी में है। कर्मचारियों ने कहा कि वे जागरण की किसी भी तरह की गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देंगे। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक अत्याचार बर्दाश्त किया है लेकिन अब वे अपना मजीठिया लेकर रहेंगे और इसके लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।

एक आंदोलनकारी पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन