Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के आफिस में सीनियर ने जूनियर को पटक कर पीटा, देखें तस्वीर

दैनिक जागरण कानपुर में प्रादेशिक प्रभारी ने अपने डेस्क के जूनियर साथी को ऑफिस में सरेआम पीटा…. संपादक का मुंहलगा है प्रादेशिक प्रभारी…

कानपुर। कानपुर दैनिक जागरण ऑफिस से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक प्रादेशिक प्रभारी ने अपने साथी के साथ ऑफिस में ही जमकर मारपीट की। इससे उसकी उंगली में समस्या हो गई है। पीड़ित मनीष श्रीवास्तव कानपुर दैनिक जागरण में प्रादेशिक डेस्क पर हैं। रविवार को वह औरैया संस्करण देख रहे थे। तभी प्रादेशिक प्रभारी यशान्स त्रिपाठी वहाँ पहुँचे और मनीष से बदतमीजी से बात करने लगे।

मनीष ने कहा कि आपसे जूनियर भले हैं, लेकिन बात तो तमीज से करिए। इस पर यशांश त्रिपाठी भड़क गए और ऑफिस में ही मनीष को गिराकर मारा। इसके बाद जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी ने ऑफिस पहुंचकर पति के साथ हुई मारपीट का विरोध किया।

आरोप है कि जब से संपादक जितेंद्र शुक्ला बने हैं तब से उनके चहेतों को प्रमुख पद दिए गए हैं। खास बात ये है कि स्टेट हेड आशुतोष शुक्ला, संपादक जितेंद्र शुक्ला व दिवाकर जी फतेहपुर जिले के निवासी हैं।

आरोप है कि जितेंद्र शुक्ला, उनके प्रिय यशांश त्रिपाठी व दिवाकर मिश्रा अक्सर अपने जूनियरों से बदतमीजी से बात करते हैं। अब ये लोग कर्मचारियों से मारपीट पर उतारू हो गए हैं।

मनीष श्रीवास्तव ने जागरण के ही दो ऑफिसियल ग्रुप में मारपीट के बाद अपनी फोटो शेयर करके यह सूचना सबको दी है।

दिवाकर मिश्रा को संपादक इतना प्यार करते हैं कि वह जूनियर्स के लिए अश्लील शब्द महिला कर्मचारियों के सामने तक बोलता है। उसे संपादक कभी कुछ नहीं कहते। बस जूनियर को ही संपादक जितेंद्र शुक्ल हड़काता। यही कारण है कि उसके चेले अब छोटे कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए हैं।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. वीरेंद्र सिंह

    July 5, 2021 at 6:21 pm

    बड़े ही शर्म की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन